अफवाहों से बचें: यूपी में 15 जिले पूरी तरह सील नहीं, केवल कोरोना प्रभावित इलाके हैं सील
लखनऊ। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 15 जिलों के कोरोना हॉटस्पॉट एरिया को पूरी तरह से सील करने के आदेश दिए हैं। इन जिलों को 15 अप्रैल तक के लिए सील किया गया है। बता दें कि, यूपी सरकार ने इन 15 जिलों को पूरी तरह से सील नहीं किया है। इसलिए पूरी सील जैसी अफवाहों से बचें। इन जिलों के केवल चिन्हित हिस्सों को सील किया गया है। बाकी शहर पहले की तरह ही लॉकडाउन रहेगा। सरकार ने राज्य के उन जिलों को सील करने का फैसला किया जहां 6 या 6 से अधिक कोरोना के मरीज है। हालांकि इन जिलों में भी उन्हीं इलाकों को सील किया जाएगा, जो कोरोना के हॉटस्पॉट एरिया बनकर उभरे हैं।
Recommended Video

हॉटस्पॉट वाले इलाकों को पूरी तरह से लॉकडाउन किया जाएगा
बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रमुख अधिकारियों के साथ मौजूदा हालातों को लेकर अहम बैठक की थी। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि, जिन जिलों में 6 या अधिक मामले हैं उनके कुछ हिस्सों को सील किया गया है। इनमें आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, बस्ती, सहारनपुर, महाराजगंज और सीतापुर शामिल हैं। केवल कोरोना हॉटस्पॉट वाले इलाकों को पूरी तरह से लॉकडाउन किया जाएगा। पूरी तरह से सख्ती बरती जाएगी। वाकी शहर पहले की तरह की लॉकडाउन रहेगा।
जानें किस जिलों में कितने हॉटस्पॉट
अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि,आगरा में 22 , गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोज़ाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं। उन्होंने कहा कि, राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न पहनने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है
बेहद जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिये भी सिर्फ होम डिलीवरी
वहीं मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश आर.के. तिवारी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में कोरोना का लोड काफी हाई है इसलिए प्रभावित क्षेत्रों को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। वहां 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी, वहां केवल स्वास्थ्य विभाग और होम डिलीवरी करने के अलावा कोई और नहीं जाएगा। ये सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा है क्योंकि यहां मामले काफी ज्यादा हैं। इन जिलों में नोएडा, गाजियाबाद, शामली, मेरठ, लखनऊ, आगरा, सहारनपुर शामिल हैं।

-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications