'चुनाव आयोग समझौता कर चुका है, सिस्टम में गड़बड़ है', US में राहुल गांधी ने भारत की चुनाव प्रणाली पर उठाए सवाल

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका में हैं। राहुल गांधी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भारत की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए। ब्राउन यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ सेशन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत चुनाव प्रणाली में 'गंभीर समस्या' है। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव पर बात करते हुए ये बात कही।

राहुल गांधी ने कहा, ''महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य में जितनी युवाओं की संख्या है...उससे ज्यादा मतदान हुए थे। हमारे लिए उस वक्त बहुत कुछ साफ था कि चुनाव आयोग समझौता कर चुका है। हमें समझ में आ गया था कि सिस्टम में कुछ गड़बड़ है। हमने इसे सार्वजनिक करने को लेकर कई बार कहा है।''

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में मतदान के आंकड़े पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने आगे कहा,

''ये एक फैक्ट है कि चुनाव आयोग ने हमेशा हमें शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए। लेकिन शाम 5:30 से 7:30 बजे के बीच लगभग 65 लाख लोगों ने वोट किया। अब आप भी सोचिए...ऐसा होना शारीरिक रूप से असंभव है। एक मतदान करने में औसतन 3 मिनट का वक्त लगता है...अगर आप हिसाब लगाएंगे तो रात के 2 बजे तक वोटरों की लाइनें लगी रहीं और वे पूरी रात मतदान करते रहे लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।''

राहुल गांधी ने आगे दावा किया कि, जब हमने वीडियोग्राफी को लेकर सवाल किए तो...उन्होंने न सिर्फ वीडियोग्राफी से इनकार किया...बल्कि कानून ही बदल दिया। अब वीडियोग्राफी के लिए नहीं कह सकते हैं।

राहुल गांधी का अमेरिका दौरे का कार्यक्रम

विपक्ष के नेता राहुल गांधी 19 अप्रैल को अमेरिका पहुंचे। उन्होंने कारोबारियों और समुदाय के लोगों से बातचीत शुरू कर दी है। राहुल गांधी आज 21 और कल 22 अप्रैल को रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने रविवार 20 अप्रैल को एक पोस्ट में ने कहा, "राहुल गांधी के साथ भारत के कुछ सबसे तेज कारोबारी दिमागों के साथ बातचीत हुई।'' J

रोड आइलैंड की अपनी यात्रा से पहले राहुल गांधी एनआरआई समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के पदाधिकारियों और सदस्यों से मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+