लोकसभा में राहुल गांधी ने पूछा- अडानी का PM से क्या है नाता, कैसे हर कारोबार में हो जाते हैं सफल?

राहुल गांधी ने पूछा कि, लोगों ने पूछा कि अडानी जी को सफलता कैसे मिली? सबसे जरूरी सवाल कि इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है और कैसा रिश्ता है?

Rahul Gandhi on adani issue questioned the relation between Gautam Adani pm modi in Lok Sabha

Rahul Gandhi on adani issue, बजट सत्र को लेकर चल रहा गतिरोध आज खत्म हो गया। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज लोकसभा में बोले। अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी ने मंगलवार को सरकार को जमकर घेरा। राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा में सब जगह एक नाम सुनने को मिला... अडानी। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 2014 में वे 609 नंबर पर थे, सबसे पीछे। जादू हुआ तो दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हिमाचल में सेब की बात होती है तो अडानी, कश्मीर में सेब तो अडानी, पोर्ट और एयरपोर्ट सब जगह अडानी जी, सड़क पर चल रहे हैं, तो अडानी जी।

राहुल गांधी ने पूछा कि, लोगों ने पूछा कि अडानी जी को सफलता कैसे मिली? सबसे जरूरी सवाल कि इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है और कैसा रिश्ता है? एयरपोर्ट की बात करते हैं। कुछ साल पहले सरकार ने हिंदुस्तान के एयरपोर्ट्स को डेवलप करने के लिए दिया। नियम था कोई भी जिसे पहले एक्सपीरियंस ना हो, वो इसमें शामिल नहीं हो सकता है। इस नियम को हिंदुस्तान की सरकार ने बदला। रूल बदला और अडानीजी को 6 एयरपोर्ट दिए गए।

राहुल गांधी ने कहा कि, दुनिया का सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल मुंबई एयरपोर्ट GVK ने हाईजैक कर लिया। सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल करके हिंदुस्तान के उस एयरपोर्ट को अडानी जी के हवाले कर दिया। रिजल्ट आया कि आज अडानी जी हिंदुस्तान की 24% एयरपोर्ट ले गया। हिंदुस्तान की सरकार और प्रधानमंत्री ने ये सुविधा दी। आपने देखा कि एयरपोर्ट बिजनेस में 30% मार्केट शेयर अडानी जी का है।

विदेश नीति को लेकर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, हम फॉरेन पॉलिसी की बात करते हैं। डिफेंस से शुरू करते हैं। डिफेंस में अडानी जी का जीरो एक्सपीरियंस था। कल मैंने प्रधानमंत्री को एचएएल में देखा। उन्होंने कहा कि गलत आरोप लगाया। असलियत है कि 126 हवाई जहाजों का जो एचएएल का कॉन्ट्रैक्ट था, वो अनिल अंबानी को चला गया। वो बैंकरप्ट हो गए। अडानी जी का डिफेंस में इंट्रेस्ट देखिए। इजराइल की एक कंपनी के साथ ड्रोन को आर्मी के लिए री-फिट करते हैं हिंदुस्तान में। और भी कंपनियां ये काम करती हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री इजराइल जाते हैं और फिर अडानी जी को कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है। इनके पास डिफेंस की 4 कंपनियां हैं। ये काम इन्होंने कभी नहीं किया। इजराइल में प्रधानमंत्री जाते हैं, वहां के प्रधानमंत्री के साथ बीच पर पैदल चलते हैं। उसके बाद अडानी को जादू से मेंटेनेंस का कॉन्ट्रैक्ट, इजराइली ड्रोन और छोटे हथियारों का कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है। उसमें पेगासस भी है।

राहुल ने कहा कि, हिंदुस्तान-इजराइल का डिफेंस बिजनेस 90% अडानी जी ​​​​​​​ले गए। ऑस्ट्रेलिया चलते हैं। प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और जादू से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वन बिलियन डॉलर लोन अडानी जी को दे देता है। उसके बाद बांग्लादेश में गए, काम पर जा रहे हैं। बांग्लादेश गए वहां पर इलेक्ट्रिसिटी बेचने का डिसीजन लिया जाता है। कुछ दिन बाद बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड 25 साल का कॉन्ट्रैक्ट अडानी जी के साथ साइन करता है।

श्रीलंका चलते हैं। जून 2022 में इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के चेयरमैन ने संसद में बताया कि राष्ट्रपति राजपक्षा ने उनसे कहा था कि मोदीजी ने उन पर दबाव डाला था कि अडानी को विंड पावर प्रोजेक्ट दे दिया जाए। जाते जाते राहुल गांधी ने पूछा कि, कुछ दिन पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई उसमें लिखा था अडानी की भारत के बाहर शेल कंपनी है, सवाल है कि शेल कंपनी किसकी है?हजारों करोड़ रुपया शेल कंपनी भारत में भेज रही है यह किसका पैसा है? क्या यह काम अडानी फ्री में कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि, अडानी ने BJP को 20 साल में कितने पैसे दिए? पहले मोदी अडानी के जहाज में जाते थे अब अडानी मोदी के जहाज में जाते हैं। मोदी और अडानी एक साथ काम करे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे दो तीन सवाल पीएम मोदी जी से हैं। पहले अडानी के हवाई जहाज में पीएम मोदी जाते थे, अब अडानी पीएम मोदी के जहाज में जाते हैं।

- पीएम मोदी के विदेश दौरे में अडानी और आप कितनी बार एक साथ गए।
- आपके कितने दौरों के दौरान अडानी साथ गए।
- आपके कितने दौरे के बाद अडानी उस देश के दौरे पर गए।
- कितने देशों में आपके दौरे के बाद अडानी को कॉन्ट्रैक्ट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+