Rahul Gandhi Pushup लगाते दिखे, भारत जोड़ो यात्रा में दिखाई फिटनेस, वीडियो वायरल

Rahul Gandhi Pushup challenge की वीडियो Bharat Jodo Yatra की हाईलाइट के रूप में सामने आई है। Karnataka से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा में राहुल पुशअप्स लगाते दिखे। rahul gandhi pushup challenge bharat jodo yatra karnataka

Rahul Gandhi Pushup challenge की वीडियो Bharat Jodo Yatra की हाईलाइट के रूप में सामने आई है। Karnataka से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा में राहुल पुशअप्स लगाते दिखे। राहुल के साथ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। एक बच्चे के साथ राहुल का पुशअप्स वायरल हो रहा है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरने वाली है। राहुल की पुशअप्स वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। शिव नाम के यूजर ने खुद को सच्चा कांग्रेस बताते हुए कांग्रेस को हिमाचल और गुजरात पर भी ध्यान देने की नसीहत दी। बता दें कि इन दोनों राज्यों में आगामी कुछ महीनों में ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

राहुल ने दिखाया दमखम

राहुल ने दिखाया दमखम

Bharat Jodo Yatra Karnataka से गुजरने के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब राहुल गांधी ने बीच सड़क पर अपनी फिटनेस साबित कर दी। दरअसल, राहुल गांधी एक बच्चे के साथ दिखे, और उन्होंने उसके साथ सड़क पर ही पुशअप्स लगाने शुरू कर दिए।

राहुल के साथ कांग्रेस नेताओं का पुशअप्स

राहुल के साथ कांग्रेस नेताओं का पुशअप्स

Rahul Gandhi Pushup वीडियो कांग्रेस ने ट्वीट किया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल के चाहने वाले और दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। राहुल गांधी के साथ कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार भी पुशअप्स लगाते दिखे।

राहुल को बच्चे ने दिखाए बाइशेप्स

राहुल को बच्चे ने दिखाए बाइशेप्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर पदयात्रा कर रहे राहुल गांधी थोड़ी देर बाद एक जगह पर रुकते हैं। नीली टीशर्ट पहने बच्चा राहुल गांधी को अपने बाइशेप्स (भुजा मोड़कर ताकत दिखाना) दिखाता देखा जा सकता है। आसपास मौजूद कांग्रेस नेता इस अनोखे लम्हे को एंजॉय करते देखे जा सकते हैं।

राहुल का शक्ति प्रदर्शन और 'चुनौती' !

राहुल का शक्ति प्रदर्शन और 'चुनौती' !

कांग्रेस ने जिस अंदाज में वीडियो ट्वीट किया है, इसे राहुल का शक्ति प्रदर्शन और 'चुनौती' दोनों माना जा रहा है। वीडियो कैप्शन में कांग्रेस ने हैशटैग- #BharatJodoYatra के साथ Push-Up Challenge लिखा है। बता दें कि राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर केरल पहुंची, फिलहाल यात्रा कर्नाटक के अलग-अलग शहरों से गुजर रही है।

नीचे देखें वीडियो---

कांग्रेसी की अपील- हिमाचल और गुजरात पर भी ध्यान दो

ट्विटर यूजर्स ने Rahul Gandhi Pushups वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने मीम शेयर कर कहा, छोटा भीम राहुल गांधी को अपनी स्किल सिखा रहा है। एक यूजर ने फायर वाली इमोजी ट्वीट कर कांग्रेस को टैग किया। शिव नाम के एक यूजर ने कहा, थोड़ा हिमाचल और गुजरात पर भी ध्यान दो। खुद को सच्चा कांग्रेस बताते हुए शिव ने राहुल गांधी तक उसकी बातें पहुंचाने की अपील की। उसने शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करने पर जोर दिया। इससे पहले राहुल 75 साल के सिद्धारमैया संग दौड़ लगा चुके हैं।

सिद्धारमैया राहुल की वीडियो नीचे देखें ---

राहुल Fit, Fab and Fun...

बता दें कि गत 6 अक्टूबर को भी Bharat Jodo Yatra कर्नाटक में ही थी। इस दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और 75 वर्षीय कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के साथ राहुल गांधी बीच सड़क पर दौड़ लगाते दिखे थे। Fit, Fab and Fun कैप्शन के साथ कांग्रेस की ये वीडियो बहुत लोकप्रिय हुई और महज चार दिनों में इसे दो लाख से अधिक व्यूज मिले। कुछ दूरी तक दौड़ने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल राहुल और सिद्धारमैया से कुछ बातें करते दिखे, जिसके बाद दोनों सामान्य रूप से पदयात्रा करते हुए आगे बढ़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+