Rahul Gandhi Snake Boat Race में चप्पू चलाते दिखे, कहा- ऐसा कुछ भी नहीं, जिसे हम पूरा नहीं कर सकते
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। केरल में सांसद केसी वेणुगोपाल व अन्य नेताओं और स्थानीय लोगों के साथ राहुल ने स्नेक बोट रेस प्रदर्शनी में भाग लिया। rahul gandhi Punnamada lake kerala snake boat race ex
अल्लापुझा, 19 सितंबर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। केरल में सांसद केसी वेणुगोपाल व अन्य नेताओं और स्थानीय लोगों के साथ राहुल ने स्नेक बोट रेस प्रदर्शनी में भाग लिया। केरल की वायनाड संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अल्लापुझा जिले के पुन्नमाडा झील में आयोजित स्नेक बोट रेस प्रदर्शनी में भाग लिया। राहुल और अन्य कांग्रेस नेता नाव का चप्पू चलाते देखे गए।

जोश में दिखे राहुल
भारत जोड़ो यात्रा के बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के पुन्नमदा झील में स्नेक बोट रेस प्रदर्शनी में भाग लिया। राहुल गांधी को अन्य आदमियों के साथ नाव पर जोश में देखा गया।

एकजुटता का संदेश
वीडियो के अंत में राहुल को अपने चेहरा पर पड़े पानी को पोंछते और मुस्कुराते देखा गया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "जब हम सभी एक साथ पूर्ण सद्भाव में काम करते हैं, तो ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे हम पूरा नहीं कर सकते।"
नीचे देखें राहुल गांधी का वीडियो ट्वीट---
मछुआरों के साथ राहुल का संवाद
बोट रेस से पहले सोमवार को ही दिन में राहुल ने केरल के अलाप्पुझा में वडकल समुद्र तट पर मछुआरों के साथ बातचीत की। उन्होंने उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। केरल की ही वायनाड सीट से सांसद राहुल ने अलाप्पुझा में स्थानीय लोगों के साथ बढ़ती ईंधन लागत, कम सब्सिडी, घटते मछली स्टॉक, अपर्याप्त शैक्षिक अवसरों और अन्य मुद्दों के बीच पर्यावरणीय विनाश के बारे में चर्चा की।
12 दिनों तक केरल में कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया, "सुबह 6 बजे, राहुल गांधी ने अलाप्पुझा के वडकल समुद्र तट पर मछुआरों के साथ बातचीत की। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल में अगले 12 दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गुजरेगी।

सोनिया और प्रियंका भी करेंगी पदयात्रा
दिलचस्प है कि 2022 की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारत जोड़ो यात्रा को आगामी चुनावी लड़ाई के मद्देनजर जनाधार मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी पदयात्रा में शामिल होंगे।

एक दूसरे का सम्मान जरूरी
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, पदयात्रा की भावना भारतीयों को अलग धर्म और समुदाय के बावजूद एकजुट करना है। उन्हें याद दिलाना है कि भारत एक देश है। देश तभी सफल होगा जब हम एक साथ खड़े होकर एक-दूसरे का सम्मान करेंगे। राहुल के साथ केरल निवासी और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धमकाने का आरोप, विवाद
भारत जोड़ो यात्रा सुर्खियों में रहने के अलावा विवादों में भी घिर रही है। केरल के कोल्लम में स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर एक सब्जी विक्रेता से कथित तौर पर जबरन वसूली का आरोप लगा। वीडियो के आधार पर दावा किया गया कि कोल्लम में एक सब्जी दुकानदार को कथित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए 2,000 रुपये का योगदान नहीं करने पर धमकी दी।

क्या है भारत जोड़ो यात्रा
गौरतलब है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर का पैदल मार्च- भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में पूरा होने का अनुमान है। 12 राज्यों को कवर करने वाली यह पदयात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। उत्तर भारत की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों तक कर्नाटक में प्रतिदिन 25 किमी की पदयात्रा होगी।
राजनीतिक केंद्रीकरण के खतरे
कांग्रेस के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला करने और देश के लोगों को आर्थिक असमानताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications