टीशर्ट पर सवालों के बीच बोले राहुल गांधी- भैया AC चलाओ, हॉल में गर्मी सी लग रही है
प्रेस कॉन्फ्रेंस के सवाल जवाब के बीच एक मजेदार किस्सा हुआ। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भैया AC चलाओ, हॉल में गर्मी सी लग रही है। जिसके बाद मौजूद लोग एकदम सकपका गए।

Rahul Gandhi on T-shirt: 3 जनवरी से फिर से एक विराम के बाद भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची। अब कुछ दिनों के विश्राम के बाद पदयात्रा यूपी में प्रवेश करेंगी। 3 जनवरी से यात्रा फिर शुरू होगी और उत्तर प्रदेश, पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। ऐसे में शनिवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान भी एक ही सवाल हर मीडियापर्सन पर छाया रहा वो था राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर, जिस पर अब राहुल गांधी ने जवाब दे ही दिया।
टीशर्ट को लेकर राहुल गांधी ने दिया जवाब
दरअसल, जब राहुल गांधी ने पूछा गया कि आप सर्दी में भी सिर्फ टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं तो इसकी क्या वजह है, जिस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि, टी-शर्ट को लेकर इतना बवाल क्यों है? मैं स्वेटर नहीं पहनता क्योंकि मुझे सर्दी से डर नहीं लगता। मुझे सर्दी नहीं लगती है, इसीलिए स्वेटर नहीं पहनता हूं। अगर सच कहूं तो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अभी तक मुझे ठंड नहीं लगी, जैसे ही मुझे ठंड लगना शुरू हो जाएगी, मैं स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा।
#WATCH | Why is there so much disturbance because of the T-shirt? I do not wear a sweater because I am not scared of winter. I am thinking to wear a sweater once I start feeling cold: Congress MP Rahul Gandhi pic.twitter.com/Jky5DKPpKG
— ANI (@ANI) December 31, 2022
इसके बाद जब सवाल जवाब होने लगे तो एक मजेदार किस्सा हुआ। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भैया AC चलाओ, हॉल में गर्मी सी लग रही है। जिसके बाद मौजूद लोग एकदम सकपका गए।
MP में जीत का किया दावा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको एक बात लिखकर देता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनावों को जीतेगी और भाजपा वहां दिखाई नहीं देगी। मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है और वहां हर कोई जानता है कि भाजपा ने वहां पैसा देकर सरकार बनाई है। पूरा प्रदेश गुस्से में है।
राहुल गांधी ने की 9वीं प्रेस कॉन्फ्रेंस
आपको बता दें कि जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है, तब से लेकर अब तक राहुल गांधी 9 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में 24 अकबर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। 7 सितंबर से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने के बाद से यह उनकी 9वीं प्रेस वार्ता है।












Click it and Unblock the Notifications