राफेल पर राहुल का बड़ा हमला, कहा- अनिल अंबानी के 'मिडिल मैन' की तरह काम कर रहे थे पीएम मोदी

नई दिल्ली: राफेल को लेकर कांग्रेस बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ हमलावर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को राफेल डील को लेकर नया खुलासा करने की बात कही थी। राफेल डील पर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। राफेल पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि इसके बारे में तत्कालीन रक्षा मंत्री को भी कुछ पता नहीं था।

'पीएम मोदी जेपीसी से इसकी जांच क्यों नहीं कराते'

'पीएम मोदी जेपीसी से इसकी जांच क्यों नहीं कराते'

राहुल गांधी ने कहा कि अगर डील में कुछ नहीं है तो पीएम मोदी जेपीसी से इसकी जांच क्यों नहीं कराते हैं। राहुल ने कहा कि अब साफ हो गया है कि राफेल सौदे में घोटाला हुआ है। इसमें एक ई-मेल सामने आया है, प्रधानमंत्री मोदी अनिल अंबानी के मिडिल मैन की तरह काम कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि अनिल अंबानी ने फ्रांस के रक्षा मंत्री को सौदे की जानकारी दी, जबकि विदेश सचिव और रक्षा मंत्री को भी जानकारी नहीं थी।

'10 दिन पहले अंबानी को इस डील के बारे में कैसे पता चला'

राहुल ने पूछा कि पीएम मोदी को ये बताना चाहिए कि डील के 10 दिन पहले अंबानी को इसके बारे में कैसे मालूम हुआ। राहुल ने कहा कि पहले ये घोटाले का मामला था लेकिन अब ये ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट के उल्लंघन का भी मामला बन गया है। पीएम मोदी को इनपर जवाब देना होगा। वे इनपर बात क्यों नहीं करते हैं।

'कैग नहीं बल्कि चौकीदार ऑडिटर जनरल रिपोर्ट है'

राहुल गांधी ने कहा कि अब ये साफ हो चुका है कि पीएम मोदी भ्रष्ट हैं। उन्होंने अंबानी को डील के जरिए फायदा पहुंचाने का काम किया है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस अपना काम अच्छे से कर रही है। लेकिन अब जनता को तय करना है कि जिस डील के बारे में न तो रक्षा मंत्री को पता था और न ही अन्य किसी को, उसके बारे में अंबानी को कैसे पता चल गया? पीएम मोदी हमारी या विपक्ष के नेताओं की जांच करिये, लेकिन राफेल की भी जांच करवाइये। कैग रिपोर्ट पर राहुल गांधी ने कहा कि यह कैग नहीं बल्कि चौकीदार ऑडिटर जनरल रिपोर्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+