कबीर का ये फेसम दोहा शेयर कर राहुल गांधी ने की पर्यावरण बचाने की अपील, पोस्ट की हाथी की तस्वीर
नई दिल्ली। वन्यजीव संरक्षण पर जोर देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर और संत कबीर की जयंती पर उनके दोहे साझा किया और दुनिया से पर्यावरण संरक्षण के लिए समय रहते कदम उठाने की अपील की। दोहे में उन्होंने काम को कल पर टालने की बजाय अभी करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने केरल में वायानाड के मुथंगा अभयारण्य की फोटो भी शेयर की।



बता दें कि, हाल ही में साइलेंट वैली जंगल में हथिनी की ऐसी दुखद मौत का खुलासा वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा अपने फेसबुक पोस्ट पर भावुक टिप्पणी पोस्ट किए जाने के बाद हुआ था। उन्होंने लिखा था, जब हमने उसे देखा तो वह नदी में खड़ी थी, उसका सिर पानी में डुबा हुआ था। उसे अपनी छठी इंद्री से समझ आ गया था कि वह मरने वाली है। उसने खड़े खड़े ही नदी में जलसमाधि ले ली। उन्होंने नदी में सिर झुकाए खड़ी हथिनी के फोटो भी पोस्ट किए थे।












Click it and Unblock the Notifications