RSS मानहानि मामले में राहुल को मिली जमानत, खुद को बताया निर्दोष
Recommended Video
मुंबई। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के लिए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में वह आज कोर्ट में पेश हुए थे। मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने खुद को निर्दोष बताया। कोर्ट ने 15000 रुपए के निजी मुचलके पर राहुल गांधी को जमानत दे दी। पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जमानत ली है।

बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि जो भी भाजपा या आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ बोलता है, उसके खिलाफ दबाव बनाया जाता है, पीटा जाता है, हमला किया जाता है और उसे मार दिया जाता है। उन्होंने कहा था कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के चलते ही गौरी लंकेश की हत्या की गई है। राहुल गांधी के खिलाफ यह शिकायत आरएसएस के कार्यकर्ता वकील ध्रुतिमान जोशी ने की थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आरएसएस की छवि को धूमिल किया है।
इससे पहले राहुल गांधी के बयान को कोर्ट में जमा किया गया है। बायकुल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, उनके खिलाफ सेक्शन 500 के तहत सितंबर 2017 में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले 21 फरवरी को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पीके देशपांडे ने कहा था कि जो बयान कोर्ट में पेश किया गया है, वह आपत्तिजनक है। राहुल गांधी और सीताराम येचुरी को इस तरह का बयान बिना तथ्यों की जांच के नहीं देना चाहिए था। कोई भी जांच एजेंसी अभी पुख्ता तौर पर यह नहीं कह सकती है कि गौरी लंकेश की हत्या के पीछे आरएसएस या इसके समर्थक का हाथ है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications