'बापू ने ही मुझे सिखाया है, जीना है तो डरे बिना जीना है', राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, बापू ने ही मुझे सिखाया है, जीना है तो डरे बिना जीना है - सत्य, प्रेम, करुणा और सौहार्द के रास्ते पर सबको जोड़ते हुए चलना है। गांधी जी एक व्यक्ति नहीं, जीने और सोचने का तरीका हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने भाषण का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो कह रहे हैं कि गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, ये एक सोचने का तरीका और जीने का तरीका था। जेल में डाल दिया, वो डरे नहीं, तीन गोली छाती में मार दी, तब भी नहीं डरे।

राहुल गांधी ने कहा गांधी जी ने मुझे सिखाया है कि जीना है तो डरे बिना जीना है, नहीं तो जीना नहीं है। ये नफरत का देश नहीं है, यह पहला देश है जिसने आजादी की लड़ाई मोहब्बत से लड़ी। गांधी जी आगे की सोचने वाले व्यक्ति थे, वह खुले विचारों वाले थे, वो भविष्य में भरोसा रखते थे, उन्हें भारत पर भरोसा था।












Click it and Unblock the Notifications