Bharat Jodo Yatra: 'नमन है इस मिट्टी को', राहुल गांधी ने पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उस मिट्टी को नमन करते हैं, जहां पुलवामा हमले के वीर शहीदों का खून शामिल है। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा कई राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंच गई है। आज राहुल गांधी की पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शामिल हुईं। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी यात्रा से जुड़े।
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पुलवामा जिले से पदयात्रा में शामिल हुईं। बता दें कि फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए बम धमाके में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है। 30 जनवरी को ये श्रीनगर में खत्म होगी, इससे पहले एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। जब से भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में है, तब से कांग्रेस लगातार राहुल गांधी की सुरक्षा का मुद्दा उठा रही। अब इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
Recommended Video

खड़गे ने लिखा कि हमें उम्मीद है कि अगले दो दिन यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। 30 जनवरी को श्रीनगर में एक सभा का भी आयोजन किया गया है, जिसमें काफी लोग आएंगे। इसके अलावा समापन समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों के नेता शामिल हो रहे। ऐसे में आपसे निवेदन है कि इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करके अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा के निर्देश दें। मैं आपका आभारी रहूंगा।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि हिंदी भाषी तीन राज्यों में उन्हें दक्षिण की तुलना में अधिक सफलता मिली है। कांग्रेस पहले की मुकाबले काफी मजबूत हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि भविष्य में तीन ऐसे राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है, जो हिंदी भाषी हैं। ये तीनों उत्तरी राज्य हैं। जहां लोग भय, नफरत, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हैं। यहां लोग इन सब चीजों से मुक्ति के लिए कांग्रेस का साथ देंगे।
यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा को लेकर खड़गे ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग












Click it and Unblock the Notifications