भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा को लेकर खड़गे ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने अमित शाह को पत्र लिखा है। साथ ही कश्मीर में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

Rahul

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है। 30 जनवरी को ये श्रीनगर में खत्म होगी, इससे पहले एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। जब से भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में है, तब से कांग्रेस लगातार राहुल गांधी की सुरक्षा का मुद्दा उठा रही। अब इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

खड़गे ने लिखा कि हमें उम्मीद है कि अगले दो दिन यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। 30 जनवरी को श्रीनगर में एक सभा का भी आयोजन किया गया है, जिसमें काफी लोग आएंगे। इसके अलावा समापन समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों के नेता शामिल हो रहे। ऐसे में आपसे निवेदन है कि इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करके अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा के निर्देश दें। मैं आपका आभारी रहूंगा।

वहीं शुक्रवार को कांग्रेस ने दावा किया था कि राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं दुर्भाग्यपूर्ण सुरक्षा चूक के बाद पत्र लिख रहा हूं। राहुल की सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर यात्रा रोकनी पड़ी। हालांकि उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें कहा गया था कि वे यात्रा के समापन तक पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेंगे।

शासन ने दी थी सफाई
आपको बता दें कि कांग्रेस के आरोपों पर जम्मू-कश्मीर शासन ने सफाई दी थी। मामले में अपर मुख्य सचिव ने आरके गोयल ने कहा कि यात्रा में भीड़ आयोजकों के पहले से तैयार प्लान से अधिक थी। भीड़ का एक बड़ा हिस्सा जिसे बनिहाल की ओर वापस लौटाया जाना था वो कश्मीर की ओर चला गया। जिसके कारण उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों पर दबाव पड़ा। राहुल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कहीं पर भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही।

https://hindi.oneindia.com/photos/ravi-kishan-addressing-launch-of-saansad-khel-mahakumbh-in-gorakhpur-ravi-kishan-says-sports-facilities-being-expanded-continuously-in-india-oi98462.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+