Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, नया पासपोर्ट बनाने की मिली इजाजत, NOC भी अगले 3 साल के लिए मान्य

Rahul Gandhi Passport News:राहुल गांधी ने एक सांसद के रूप में अपनी अयोग्यता पर अपने राजनयिक पासपोर्ट को सरेंडर करने के बाद साधारण पासपोर्ट जारी करने के लिए एनओसी मांगी थी।

Rahul Gandhi Passport Issue

Rahul Gandhi Passport Case: नया पासपोर्ट बनाने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, विशेष अदालत ने नया पासपोर्ट बनाने की इजाजत दे दी है। इतना ही नहीं उनको मिली हुई एनओसी भी अगले 3 साल के लिए मान्य रहेगी। दरअसल, उनकी संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उन्होंने अपना राजनयिक पासपोर्ट सरेंडर कर अपने लिए साधारण पासपोर्ट (Passport) बनवाने के लिए आवेदन किया था।

सुब्रमण्यम स्वामी ने किया था विरोध
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पासपोर्ट के मामले में एनओसी (Noc) बढ़ाए जाने का विरोध भी किया। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी जमानत पर चल रहे हैं और इस केस में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उनको पासपोर्ट बनने के लिए NOC नहीं दी जानी चाहिए। सुब्रमण्यम स्वामी ने अदालत से कहा कि किसी सामान्य व्यक्ति को उसका पासपोर्ट अधिकतम 10 साल के लिए मिल सकता है लेकिन यह विशेष केस है।

Recommended Video

    USA Visit से पहले Rahul Gandhi को राहत, Passport NOC मामले में आया बड़ा फैसला | वनइंडिया हिंदी

    स्वामी ने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता को लेकर भी उठाए सवाल
    सुब्रमण्यम स्वामी ने यह भी तर्क दिया कि गांधी की नागरिकता इसलिए सवालों के घेरे में थी क्योंकि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता थी। उन्होंने कहा कि मूल अधिकारों के तरह ही पासपोर्ट रखने का अधिकार भी पूर्ण अधिकार नहीं है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट को बताया कि 2019 में राहुल गांधी से मंत्रालय ने एक सवाल किया था जिसमें पूछा गया था कि क्या राहुल गांधी के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है? लेकिन उन्होंने इसका कोई भी तथ्यात्मक जवाब नहीं दिया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+