पिता राजीव गांधी की खींची तस्वीर ट्वीट कर राहुल ने पूछा- क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है?

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत-चीन सैन्य झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वह लगातार पीएम मोदी से लद्दाख में भारतीय सेना की स्थिति को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया और पूछा कि क्या भारतीय ज़मीन पर चीन ने कब्जा किया है? राहुल गांधी इस मामले पर पीएम मोदी से लगातार सवाल कर रहे हैं।

Recommended Video

    India China Tension: Rahul Gandhi ने फिर Modi Government को घेरा | Rajiv Gandhi | वनइंडिया हिंदी
     Rahul Gandhi on Tuesday asked modi govt whether China has occupied Indian territory

    मंगलवार को राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी द्वारा लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील की ली गई फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया। राहुल ने ट्वीट में पीएम मोदी से पूछा कि, चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ हम एकजुट खड़े हैं। क्या भारतीय ज़मीन पर चीन ने कब्जा किया है? गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच पिछले दिनों हुई हिंसक झड़प के बाद से गांधी और कांग्रेस पार्टी सरकार से लगातार यह सवाल कर रही है कि चीन ने कितने क्षेत्र पर कब्जा किया है?

    Rahul Gandhi on Tuesday asked modi govt whether China has occupied Indian territory

    वहीं सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि, आखिर इस टकराव के समय चीन हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ क्यों कर रहा है? उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि, 'चीन ने हमारे सैनिकों की हत्या कर दी। चीन ने हमारी जमीन ले ली। फिर चीन इस टकराव के दौरान मोदी तारीफ क्यों कर रहा है?'

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन संघर्ष के विषय पर गत शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि न कोई हमारे क्षेत्र में घुसा और न ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्जा किया है। उनके इस बयान को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को कहा था कि सर्वदलीय बैठक में मोदी की टिप्पणियों की कुछ हलकों में 'शरारतपूर्ण व्याख्या' की कोशिश की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+