सपा-बसपा गठबंधन पर राहुल गांधी बोले- अखिलेश यादव और मायवती के प्रति मेरे मन में सम्मान है
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के ऐलान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। दो दिवसीय दौरे के लिए दुबई पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास उत्तर प्रदेश के लोगों को देने के लिए बहुत कुछ है। बसपा और सपा के नेताओं के प्रति मेरे मन में सम्मान है, वे जो करना चाहते हैं उसे करने का उन्हें अधिकार है। राहुल गांधी ने कहा कि बसपा और सपा ने एक राजनीतिक निर्णय लिया है। यह हम पर है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए और हम अपनी पूरी क्षमता के साथ लड़ेंगे।

दो दिवसीय दौरे के लिए दुबई पहुंचे राहुल गांधी ने कई और मुद्दों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि आरएसएस सोचता है कि लोगों की आवाज अप्रासंगिक है। 2019 के चुनावों को जीतने के कारणों में से एक यह है कि नौकरशाहों और संस्थानों से बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया आ रही है और कहा जा रहा है कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं पाकिस्तान पर अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण संबंध के लिए हूं, मैं पाकिस्तान की ओर से निर्दोश भारतीयों पर की जा रही हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा।
80 में 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गठबंधन का ऐलान कर दिया। जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर भी साफ हो गया है। दोनों ही पार्टी यूपी की 80 लोकसभा सीट में से 38-38 पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि 2 आरएलडी और 2 कांग्रेस के लिए छोड़ दिया है। गठबंधन का ऐलान करते हुए मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला है।
यह भी पढ़ें- सपा-बसपा गठबंधन पर क्या बोले राज्यसभा सांसद अमर सिंह












Click it and Unblock the Notifications