पैंगोंग झील पर चीन के पुल बनाने को राहुल ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक, पूछा- पीएम कह तक चुप रहेंगे

नई दिल्ली, 7 जनवरी: चीन की ओर से सीमा पर पैंगोंग त्सो झील पर पुल बनाने के मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चिंता जाहिर की है। सेटेलाइट तस्वीरों में चीन के पुल बनाने की बात सामने आने और भारतीय विदेश मंत्रालय के इसे मानने के बाद राहुल का ये बयान आया है। राहुल ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बताचे हुए प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है।

 राहुल ने उठाया सवाल

Recommended Video

    China Bridge In Pangong Lake: Rahul Gandhi का PM Modi पर हमला | LAC | Pangong Tso | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को किए अपने ट्वीट में लिखा है- हमारी सीमाओं पर जो हो रहा है वह राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में एक बड़ी चूक है। क्या पीएम इस बारे में बात करेंगे? राहुल ने पैंगोंग त्सो और चीन हैशटैग के साथ इस ट्वीट को किया है। ये पहला मौका नहीं है जब चीन सीमा को लेकर राहुल ने केंद्र की सरकार को निशाने पर लिया है। चीन की ओर से सीमा के पास हो रहे इस तरह के कामों को लेकर राहुल लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।

    विदेश मंत्रालय ने क्या कहा है?

    हाल ही में सेटे लाइट तस्वीरों के जरिए सामने आया था कि चीन पूर्वी लद्दाख में एलएसी के करीब पैंगोंग झील के अपने कब्जे वाले क्षेत्र में पुल का निर्माण कर रहा है। ये पुल पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों को जोड़ेगा, जिससे चीनी सेना को काफी फायदा हो सकता है। इसको लेकर गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया आई है। मंत्रालय के प्रवक्ता की की ओर से कहा गया है कि इस ब्रिज का निर्माण उस इलाके में हो रहा है, जो करीब 60 साल से चीन के अवैध कब्जे में हैं। जिस पर भारत बारीक नजर रखे हुए है भारत ने कहा है कि हमें उम्मीद है चीन इस तरह की हरकतों में शामिल होने के बजाय उन मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ मिलकर कदम उठाएगा, जिन पर दोनों देशों में टकराव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+