राहुल गांधी ने पीएम पर बोला हमला, कहा- 'बहुत देर हो गई'

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में कहा कि गौभक्ति के नाम पर इंसानों का कत्ल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पीएम मोदी की तरफ से गौरक्षकों पर भड़कने के बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके पीएम मोदी के बयान को बहुत देर से आया बयान बताया है।

राहुल गांधी ने पीएम पर बोला हमला, कहा- 'बहुत देर हो गई'

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है- बहुत देर हो गई। कहने से कुछ नहीं होगा, जब तक एक्शन नहीं लिया जाता। हालांकि, पीएम मोदी इससे पहले भी पीएम मोदी गौरक्षकों के खिलाफ ऐसे बयान दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीएम मोदी ने गौरक्षा के नाम पर हत्या करने वालों को असामाजिक तत्व कहा था। मोदी का ये बयान तब आया था जब गौरक्षकों ने गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई की थी।

पीएम मोदी की तरफ से बयान आने के बाद भी ऐसी घटनाएं जारी हैं और उन पर लगाम नहीं लग सकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस चेतावनी के बावजूद लोगों पर इसका असर नहीं हुआ और चंद घंटों के बाद ही झारखंड में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

झारखंड के रामगढ़ में बीफ से शक में भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला। व्यक्ति पर आरोप लगा कि वह व्यक्ति बीफ ले जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद अलीमुद्दीन नाम के शख्स पर वैन में गौमांस ले जाना का आरोप लगा, जिसके बाद उसपर भीड़ टूट पड़ी और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी वैन को आग के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+