सोनिया के बाद राहुल ने भी फेसबुक पर बोला हमला, कहा- ये लोकतंत्र के लिए सही नहीं

नई दिल्ली, 17 मार्च: देश के पांच अहम राज्यों में चुनावी प्रक्रिया खत्म हो गई है, जहां आम आदमी पार्टी ने पंजाब और अन्य राज्यों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। इस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिस वजह से अब वो बीजेपी पर नए आरोप लगा रही है। बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फेसबुक के पक्षपाती रवैये का मामला उठाया था। जिसके बाद सांसद राहुल गांधी ने भी उस पर निशाना साधा है।

facebook

Recommended Video

    Assembly Election 2022: Sonia के बाद Rahul का Facebook पर अटैक, जानें क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    राहुल ने सोशल मीडिया पर अलजजीरा की कुछ रिपोर्ट शेयर की हैं। जिसमें दावा किया गया कि फेसबुक की मदर कंपनी मेटा ने बीजेपी को कम दाम में विज्ञापन सेवा प्रदान की। साथ ही बीजेपी को मतदाताओं तक पहुंचने में मदद की। इन रिपोर्ट्स को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि लोकतंत्र के लिए 'मेटा-वर्स' (बहुत खराब) है।

    सोनिया ने कही थी ये बात
    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि फेसबुक और सत्ता (मोदी सरकार) की मिलीभगत से जिस तरह सामाजिक सौहार्द्र को खराब किया जा रहा है, जिस तरह से लोगों के दिमागों में नफरत भरी जा रही है, वो हमारे देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसी वैश्विक कंपनियों का इस्तेमाल नेता और राजनीतिक दल अपने पॉलिटिकल नरेटिव को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। ये बार-बार नोटिस में आया है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों को समान अवसर प्रदान नहीं कर रही हैं, वो सत्ता पक्ष के लिए काम करती दिख रही हैं।

    डेटा विश्लेषण से पता चला
    गैर-लाभकारी मीडिया संगठन द रिपोर्टर्स कलेक्टिव (टीआरसी) और सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों का अध्ययन करने वाले एड वॉच ने फेसबुक के डेटा का विश्लेषण किया था। जिसमें पता चला कि लोकसभा चुनाव समेत 10 में से 9 चुनावों, जिनमें बीजेपी को जीत मिली, उसमें कंपनी ने विपक्षियों की तुलना में बीजेपी के लिए विज्ञापन दर कम रखी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+