राहुल गांधी ने भरी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए हामी, कहा- मैं विचार करूंगा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज दिल्ली में बैठक हुई है। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों के अलावा कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्यक्ष चुनना भी अहम मुद्दा है। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी का अध्यक्ष बनने का आग्रह किया। इस पर राहुल गांधी ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इस पर विचार करेंगे।

rahul

Recommended Video

    Rahul Gandhi फिर बन सकते हैं Congress President, जानिए क्या बोले? | वनइंडिया हिंदी

    सूत्रों के अनुसार शनिवार को पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों, पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और कई सीनियर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से एक बार फिर कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का आग्रह किया है। जिस पर उन्होंने कहा कि वो इस पर विचार करेंगे। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था।

    सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कहा कि सभी नेता सर्वसम्मति से इस राय के थे कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। वे बनते हैं या नहीं, यह उन पर निर्भर करता है।

    अगले साल होगा चुनाव

    बैठक में अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने जल्दी दी कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया का खाका तैयार हो जाने की बात कही है। वहीं सूत्रों से खबर है कि अगले साल सितंबर में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो सकते हैं।

    कांग्रेस में पूर्णकालिक अध्यक्ष और संगठन चुनाव की मांग काफी समय से हो रही है। ये मांग करने वाले पार्टी के असंतुष्ट नेताओं (जी-23) को बैठक में अपने शुरुआती संबोधन में सोनिया गांधी ने जवाब देने की कोशिश भी की है। सोनिया ने कहा, अगर आप मुझे ये कहने की इजाजत देते हैं तो मैं कहूंगी कि मैं ही कांग्रेस की फुल टाइम अध्यक्ष हूं। मुझे मीडिया में इस पर बात करने की जरूरत नहीं है। वहीं पार्टी में संगठन चुनाव पर भी काम चल रहा है और जल्दी ही इसका खाका आपके सामने आ जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+