मोदी के सामने खड़े होने की राहुल की औकात नहीं: कल्याण सिंह
लखनऊ। देश के लोकसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है जहां बीजेपी नरेन्द्र मोदी के सहारे आम चुनाव में पताका फैलाने को तैयार है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को भी लगता है कि तमाम विरोधों के बावजूद वह राहुल गांधी की अगुवाई में एक बार फिर से जीत का स्वाद चखेंगे।
पार्टियों और टीवी चैनलों पर लगातार राहुल गांधी बनाम नरेन्द्र मोदी पर बहस हो रही है जिस पर कड़ा विरोध जताया भाजपा के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने।
कल्याण सिंह का कहना है कि राहुल गांधी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के सामने कहीं भी नहीं ठहरते। दोनों की तुलना ही बेमानी है। कहां राहुल और कहां मोदी जी। सच तो यह है कि मोदी के सामने खड़े होने की राहुल की औकात ही नहीं है।
चिराग क्यों हुए राहुल से नाराज और पासवान पहुंचे मोदी धाम?
कल्याण सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाजपा के साथ आ चुके हैं और पूर्व सेनाध्यक्ष वी.के. सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे भाजपा और मजबूत हुई है।
ग्यारह दलों के तीसरे मोर्चे को 'फेल फ्रंट' बताते हुए कल्याण ने कहा कि अकेले मोदी को रोकने में विफल रहने वाले नेता तीसरे मोर्चे के नाम से भानुमती का कुनबा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे के नेताओं की कोई नीति या नीयत नहीं है। यह चुनाव से पहले उभरता है और चुनाव के बाद खत्म हो जाता है।
आगे की खबर स्लाइडों में...

देश में मोदी के नाम की लहर...
कल्याण सिंह ने कहा कि देश में मोदी के नाम की लहर चल रही है और मतदान आने तक यह लहर तूफान में बदल जाएगी जिससे विरोधियों के तंबू-कनात तक उखड़ जाएंगे।

नरेंद्र मोदी राष्ट्रवादी नेता हैं
उन्होंने कहा कि मोदी के बारे में भ्रम पैदा किया जा रहा था, जो दूर हुआ है। अब यह स्वीकार किया जा रहा है कि आरएसएस के सिद्धांतों पर चलने वाली भाजपा ही एकमात्र राष्ट्रवादी पार्टी है और नरेंद्र मोदी राष्ट्रवादी नेता हैं।

किसानों की तबाही और बेरोजगारी...
कल्याण सिंह ने कहा कि किसानों की तबाही और नौजवानों की बेरोजगारी कांग्रेस, सपा और बसपा को ले डूबेगी।

महंगाई और भ्रष्टाचार दोनों चरम पर
मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार दोनों चरम पर है तथा इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

कहां मोदी और कहां राहुल...
कल्याण सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के सामने कहीं भी नहीं ठहरते। दोनों की तुलना ही बेमानी है।

तीसरे मोर्चे का कोई अस्तित्व नहीं
उन्होंने तीसरे मोर्चे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के पूर्व तीसरा मोर्चा आ जाता है और फिर चुनाव समाप्त होते ही वह चला जाता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तीसरे मोर्चे में अधिकांश वही दल शामिल हैं जो कांग्रेस का साथ देते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications