Rahul Gandhi Mystery Girl: राहुल की 'ब्राजीलियन मिस्ट्री गर्ल' आईं सामने, खुद बताया असली नाम, बोली-'पागलपन'
Rahul Gandhi Mystery Girl: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच राहुल गांधी का 'वोट चोरी' विवाद अब इंटरनेशनल हो गया। हरियाणा 2024 चुनाव में फर्जी वोटर्स का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई, जो कथित रूप से 'सीमा', 'स्वीटी' और 'सरस्वती' जैसे 22 नामों से 22 बार वोट डाली गई।
लेकिन अब वो 'मिस्ट्री गर्ल' सामने आ गईं है। उसने कहा, 'ये मेरी 18-20 साल पुरानी स्टॉक फोटो है। भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं।' आइए आपको रूबरू कराते हैं...

Rahul Gandhi Hydozan Bumb: क्या हुआ राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में? 'H-फाइल्स' का धमाका
5 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी ने 'The H Files' प्रेजेंटेशन से तहलका मचा दिया। हरियाणा चुनाव में BJP-ECI की 'सिस्टमैटिक मैनिपुलेशन' का आरोप:
- 25 लाख फर्जी वोटर: कुल मतदाताओं का 12.5% (हर 8 में 1 फेक)।
- 5.21 लाख डुप्लीकेट: एक ही फोटो-अड्रेस पर कई ID।
- 1.24 लाख अमान्य एड्रेस: स्टॉक इमेज यूज।
राहुल ने स्क्रीन पर फोटो दिखाई- 'ये ब्राजीलियन मॉडल कौन? 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला। सीमा, स्वीटी, सरस्वती जैसे अलग-अलग नामों से। राहुल ने दावा किया कि कांग्रेस एजेंट्स को लेट लिस्ट मिली, इसलिए चूक हुई। बिहार में भी डिलीट वोटर्स का खतरा है।

Who Is Rahul Gandhi Larissa Nery: कौन हैं लारिसा नेरी?
लारिसा (उम्र 35-40) ब्राजील की डिजिटल इन्फ्लुएंसर और हेयरड्रेसर। राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई, लारिसा की फोटो 18-20 साल की पुरानी है और स्टॉक इमेज है। इसे फोटोग्राफर मैथ्यूज फेरेरो (Matheus Ferrero) ने क्लिक है, जो कई साइट्स पर उपलब्ध है। राहुल के दावे के बाद वायरल हुई, लारिसा ने रिएक्ट करते हुए कहा कि 'दोस्तों, यकीन नहीं हो रहा ये गॉसिप। हंसते-हंसते पागल हो जाऊंगी। ये मेरी पुरानी फोटो है - मैं तब जवान थी, 18-20 की। भारत में चुनाव-वोटिंग के लिए यूज कर रहे। ये क्या पागलपन है? हम किस दुनिया में?'

साथ ही लारिसा ने बताया कि मुझे एक रिपोर्टर कॉल ने कॉल की, जर्नलिस्ट ने सैलून पर फोन किया, इंटरव्यू मांगा। लारिसा ने नंबर शेयर न करने को कहा, लेकिन Instagram ID तलाश कर उसने मैसेज किया। Larissa Nery (लारिसा नेरी) ने बताया कि उन्हें ढेरों संदेश मिले हैं और यहां तक कि दूसरे शहर में रहने वाले उनके एक मित्र ने भी उन्हें यह वायरल तस्वीर भेजी है।

Rahul Gandhi Mystery Girl Hairstylist: मॉडल नहीं हेयर स्टाइलिस्ट है राहुल गांधी की मिस्ट्री गर्ल
पता चला है कि लारिसा, जिसे 'मॉडल' कहा जाता है, असल में मॉडल नहीं है। वह ब्राजील की एक पेशेवर हेयर स्टाइलिस्ट है। वह दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के मिनास गेरैस की रहने वाली है। वह मिनास गेरैस के बेलो होरिजोंटे स्थित एक सैलून में काम करती है। दूसरी ओर, ब्राजीलियाई फैक्ट-चेकिंग मीडिया आउटलेट 'आओस फैटोस' ने बताया कि उन्होंने लारिसा से संपर्क किया था। हालांकि, लारिसा ने दावा किया कि उन्हें हरियाणा चुनाव में अपनी तस्वीर के इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

लारिसा के शब्दों में, 'मैं कोई मॉडल नहीं हूं। उस समय, मैंने केवल एक दोस्त की मदद करने के लिए कैमरे के सामने पोज दिया था।' लारिसा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके पूरे मामले पर मज़ाक किया। राहुल का दावा सामने आने के तुरंत बाद नेरी का वीडियो सामने आया। उस वीडियो में लारिसा ने साफ तौर पर कहा कि उनका भारत से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में इस मामले को 'मजाक' भी कहा।

वीडियो में लारिसा पुर्तगाली भाषा में बात करती नजर आ रही हैं। वह मजाकिया लहजे में कहती हैं, 'दोस्तों, मैं आपको एक मज़ेदार बात बताने जा रही हूँ। वे मेरी एक पुरानी तस्वीर इस्तेमाल कर रहे हैं। जब यह तस्वीर ली गई थी, तब मैं 18-20 साल की थी। मुझे नहीं पता कि भारत में मतदान या चुनावों में इस तस्वीर का इस्तेमाल कैसे किया गया। मैंने सुना है कि मेरी तस्वीर का इस्तेमाल करके और मुझे एक भारतीय महिला के रूप में पेश करके आम लोगों को बेवकूफ़ बनाया गया है।'
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi की 'सीमा, स्वीटी और सरस्वती' का ECI ने किया पर्दाफाश! लोग बोले- खत्म..टाटा.. गुड-बाय












Click it and Unblock the Notifications