Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rahul Gandhi की 'सीमा, स्वीटी और सरस्वती' का ECI ने किया पर्दाफाश! लोग बोले- खत्म..टाटा.. गुड-बाय

Rahul Gandhi Hydrogen Bomb Exposed: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग (6 नवंबर) से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' का नया 'हाइड्रोजन बम' (H-बॉम्ब) फेंक दिया। 'H फाइल्स' नाम की प्रेजेंटेशन में उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख फर्जी वोटरों का दावा किया, जिसमें एक ब्राजीलियन मॉडल ने 22 नामों (सीमा, स्वीटी, सरस्वती आदि) से 10 बूथों पर वोट डाले।

लेकिन चुनाव आयोग (ECI) ने तुरंत करारा जवाब दिया-कांग्रेस ने रिवीजन प्रक्रिया में 'जीरो आपत्तियां' दर्ज कीं, जबकि ECI ने 4.16 लाख क्लेम्स-ऑब्जेक्शन्स सुलझाए। हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, 'राहुल के दावों पर डिटेल्ड रिस्पॉन्स जल्द।' यह जवाब न सिर्फ आरोपों को खारिज करता है, बल्कि महागठबंधन की चुनावी रणनीति पर सवाल भी खड़े करता है। आइए जानें पूरी डिटेल्स और ECI की प्रक्रिया...

Rahul Gandhi Hydrogen Bomb

What Is Rahul Gandhi Hydrogen Bomb: क्या है राहुल का 'H-बॉम्ब'?

5 नवंबर 2025 को AICC हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने 'H फाइल्स' दिखाकर कहा, 'हरियाणा में 2 करोड़ वोटरों में 25 लाख फर्जी-हर 8वां वोटर फेक। इससे कांग्रेस 22,000 वोटों से हारी।' उन्होंने एक फोटो दिखाई, जो कथित तौर पर ब्राजीलियन मॉडल 'मैथ्यूस फेरोरो' की थी, जिसने राय (सोनीपत) के 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला। राहुल ने ECI पर BJP से साठगांठ का आरोप लगाया।

ECI Exposed Rahul Gandhi Hydrogen Bomb: राहुल गांधी का 'हाइड्रोजन बम' फुस्स!

ECI ने तुरंत रिस्पॉन्स जारी किया, जिसमें राहुल के दावों को 'असत्यापित' बताया। हरियाणा CEO ने X पर 15 पॉइंट्स की लिस्ट शेयर की, जो प्रक्रिया की पारदर्शिता दिखाती है। 8 Point में धमाकेदार खुलासा...

  • ड्राफ्ट रोल्स: 2 अगस्त 2024 को प्रकाशित, सभी पार्टियों (कांग्रेस सहित) को शेयर।
  • क्लेम्स-ऑब्जेक्शन्स: SSR में 4,16,408 प्राप्त, सभी सुलझाए गए।
  • BLOs की संख्या: 20,629-घर-घर वेरिफिकेशन।
  • फाइनल रोल्स: 27 अगस्त 2024 को पब्लिश, उम्मीदवारों को 16 सितंबर को शेयर।
  • आपत्तियां: ERO के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट में शून्य अपीलें; CEO के पास द्वितीय अपीलें शून्य।
  • पोलिंग एजेंट्स: 86,790 कांग्रेस सहित सभी पार्टियों के, लेकिन वोटिंग डे पर जीरो आपत्तियां।
  • काउंटिंग: 10,180 एजेंट्स; RO को सिर्फ 5 शिकायतें।
  • परिणाम: 8 अक्टूबर 2024 को घोषित; 23 याचिकाएं हाईकोर्ट में पेंडिंग।

चुनाव आयोग के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि गांधी का वोट में हेराफेरी का आरोप निराधार है और हरियाणा में मतदाता सूची के खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की गई है। सूत्र ने कहा, 'एक से अधिक नामों से बचने के लिए संशोधन के दौरान आईएनसी के बीएलए द्वारा कोई दावा या आपत्ति क्यों नहीं उठाई गई?' मतदान पर निगरानी रखने तथा यदि कोई अनियमितता हो तो उसे चिन्हित करने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा बूथ स्तरीय एजेंट या बीएलए नियुक्त किए जाते हैं।

rahul-gandhi-hydrogen-bomb

लोगों ने राहुल गांधी से कहा- खत्म..टाटा.. गुड-बाय

Rahul Gandhi Hydrogen Bomb

बीएस भट्टी नाम के एक X (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया- हद होती है, हर बूथ में सभी पार्टी के एजेंट होते है। उन्होंने सवाल नहीं उठाए, जब चुनाव हार जाओ तो ईवीएम हैक और वोट चोरी बोलकर देश में अशांति फैला दो। मुझे लगता है कि बिहार चुनाव (Bihar Election 2025) हार रहे है, ये लोग इसलिए चुनाव प्रचार की जगह बैकेती शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य यूजर अजय प्रताप सिंह ने सवाल उठाया कि अगर तुम्हारे पास सारे सबूत है तो हलफनामा देने में डर क्यों रहे..? बाकी कुछ नया लाओ कब तक यूं ही बकवास करते रहोगे।

राजनीतिक दांव: बिहार चुनाव से पहले 'H-बॉम्ब' का टारगेट, NDA का काउंटर

यह आरोप बिहार चुनाव के टाइमिंग पर फिट बैठता है, जहां महागठबंधन NDA को कड़ी टक्कर दे रहा। राहुल का दावा युवा-महिला वोटरों को लामबंद करने का प्रयास है, लेकिन ECI का जवाब कांग्रेस की विश्वसनीयता पर चोट करता है। BJP ने इसे 'फर्जी प्रोपगेंडा' कहा, जबकि कांग्रेस ने बचाव में कहा, 'प्रूफ सही, नाम गलत हो सकता है।' अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं...

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi के 'हाइड्रोजन बम' में ब्लंडर! 22 बार वोट डालने वाली लड़की का नाम Matheus Ferroro नहीं, कौन है वो?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+