मोदी से हुई तू-तू मैं-मैं, तो राहुल ने कर दी आडवाणी से शिकायत

lk advani
नयी दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का इतना आक्रमक रवैया पहली बार सबसे सामने आया था। लोगों ने पहले बार राहुल को इतने गुस्से में देखा था। राहुल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क ओर इशारे कर संसद में हगामा कर रहे थे। राहुल अहम मुद्दों पर विपक्ष को कथित रूप से संसद में बोलने की अनुमति न दिए जाने और मोदी पर निशाना साधते हुए केवल एक ही आदमी की बात सुने जाने का आरोप लगा रहे थे।

संसद में हुए हंगामे के बाद राहुल मोदी की शिकायत लेकर बाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पास पहुंचे। राहुल ने बुधवार को आडवाणी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की संसद के गलियारे से गुजरते समय आडवाणी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आडवाणी के साथ सदन में हुए घटनाक्रमके बारे में बात की। राहुल गांधी सदन में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष की नारेबाजी का मोर्चा संभाले हुए थे और वह चर्चा की मांग करते हुए आसन के समक्ष भी आ गए।

गलियारे में मुलाकात के दौरान राहुल ने आडवाणी से कहा कि उनकी पार्टी को मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आडवाणी ने उनसे कहा कि मुद्दा गंभीर है और विपक्ष का आचरण सही नहीं था। इससे पहले दिन में लोकसभा में इस मुद्दे पर हंगामे के दौरान आडवाणी संसदीय मामलों के राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से कुछ कहते देखे गए।

गौरतलब है कि कांग्रेस और विपक्षी दल लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से देश में सांप्रदायिक घटनाओं पर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने खूब हगामा किया और लोकसभा स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+