राहुल गांधी को मिलेगी कांग्रेस की कमान?
नई दिल्ली। आज दिल्ली में कांग्रेस की शीर्ष निर्णायक इकाई कार्यसमिति की बैठक होने वाली है जिसमें एक बार फिर से पार्टी के युवराज राहुल गांधी को कमान सौंपी जा सकने के आसार है। राहुल की वापसी ताजपोशी करके पार्टी उन अफवाओं को भी शांत करना चाहती है जिसमें कहा जा रहा है कि पार्टी के अंदर राहुल गांधी को लेकर विरोध हो रहा है और कुछ लोग पार्टी की कमान प्रियंका गांधी वाड्रा को देना चाहते हैं।

आज होने वाली कांग्रेस की शीर्ष निर्णायक इकाई कार्यसमिति की बैठक में इन मुद्दों पर पार्टी की नजर होगी..
1. मीटिंग में आज फिर से राहुल गांधी के हाथ में शीर्ष कमान दी जायेगी, हो सकता है कि आज राहुल को पार्टी अध्यक्ष ही बना दिया जाये।
2. मीटिंग में सोनिया गांधी देश के सभी पार्टी प्रदेशाध्यक्षों को भेजी गई अपनी चिठ्ठी के बारे में जिक्र करेंगी। जिसका जवाब उन्होंने 28 फरवरी तक देने को कहा है।
3. मीटिंग में यह भी तय होगा कि अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की क्या रणनीति होगी।
4. मीटिंग में यह भी तय होगा कि पार्टी मध्यम वर्गों को कैसे लुभाये जिनके दम पर भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लुभाया था।
5. बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार और अरविंद केजरीवाल के कामकाज के तौर तरीकों पर भी चर्चा हो सकती है ।












Click it and Unblock the Notifications