सीरम ने राज्यों के लिए 400 रुपए तय किए वैक्सीन के दाम, राहुल बोले- आपदा देश की, अवसर मोदी के मित्रों का
सीरम ने तय किए वैक्सीन के दाम, राहुल बोले- ये मोदी के मित्रों का अवसर
नई दिल्ली, 21 अप्रैल: केंद्र सरकार के राज्यों को आधी वैक्सीन सीधे कंपनी से खरीदने की बात कहने के बाद कोविशील्ड वैक्सीन बना रहे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन डोज के दामों की घोषणा कर दी है। सीरम ने कहा है कि राज्यों को एक डोज 400 रुपए की दी जाएगी। इसको लेकर कांग्रेस, लेफ्ट और दूसरे विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे कारोबारियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कहा है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से जारी प्रेस रिलीज को ट्विटर पर शेयर किया है। इस रिलीज में सीरम ने जानकारी दी है कि वो राज्यों को एक डोज 400 रुपए की और प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपए की देगा। इसे शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा- आपदा देश की और अवसर मोदी मित्रों का.. अन्याय केंद्र सरकार का! कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस फैसले को लेकर केंद्र की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि राज्य पहले ही वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को अगर ये 150 रुपए की डोज है तो राज्यों को 400 रुपए में क्यों दी जाएगी। वहीं सीपीएम के सीताराम येचुरी ने भी इसे एक बेद खराब फैसला कहा है।
राहुल गांधी ने एक और ट्वीट में कहा कि सरकार की वैक्सीन रणनीति नोटबंदी से कम नहीं है। आम लोग लाइनों में लगेंगे, वही लोग धन, स्वास्थ्य और जान का नुकसान झेलेंगे और आखिर में फायदा सिर्फ कुछ उद्योगपतियों का होगा।
क्या है केंद्र का फैसला
केंद्र सरका ने 1 मई से टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू करने का फैसला लिया है। इस चरण में 1 मई से देश में 18 साल से उपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सरकार ने कहा है कि अब वैक्सीन निर्माता अपने मासिक दवा उत्पादन का 50 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार को देगा और शेष 50 फीसदी वह राज्यों या खुले बाजार में बेचने को स्वतंत्र होगा।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications