किसान आंदोलन के बीच विदेश रवाना हुए राहुल गांधी, कांग्रेस ने कहा- यह उनकी व्यक्तिगत यात्रा

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन (Farmers Protest ) का समर्थन करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार को विदेश रवाना हो गए। उन्होंने 27 दिसंबर की सुबह कतर एयरलाइंस की फ्लाइट पकड़ी, सूत्रों के मुताबिक वह इटली की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि राहुल गांधी के अचानक विदेश यात्रा को लेकर एक बार फिर उनकी गंभीरता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो जारी कर उनपर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Congress Foundation Day: कांग्रेस स्थापना दिवस से एक दिन पहले Rahul Gandhi विदेश गए | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi left abroad amid Farmers Protest Congress said this is his personal journey

    बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए राहुल गांधी दो बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से नए कृषि कानूनों को रद्द करने की भी मांग की है। इस बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन लेकिन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की कि राहुल गांधी कुछ दिनों के लिए भारत से बाहर रहेंगे। रणदीप सुरजेवाला ने पीटीआई को दिए बयान में कहा, 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक छोटी व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हो गए हैं और कुछ दिनों के लिए वहीं रहेंगे।'

    हालांकि जब सुरजेवाला से यह पूछा गया कि राहुल गांधी कहां गए हैं तो उन्होंने इसका कोई खुलासा नहीं किया। बता दें कि राहुल गांधी की अचानक विदेश यात्रा से सोशल मीडिया पर भी उनको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कई यूजर्स ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर तंज भी कसा है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी इटली के लिए रवाना हुए हैं, वहां उनकी नानी रहती हैं। वह पहले भी उनसे मिलने जा चुके हैं। बता दें कि राहुल गांधी के विदेश रवाना होने के एक दिन बाद ही यानी सोमवार को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: प्रियंका की 'गाय बचाओ, किसान बचाओ' यात्रा पर बोलीं स्मृति, कांग्रेस के पाप नहीं भूलेगी यूपी की जनता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+