प्रियंका की 'गाय बचाओ, किसान बचाओ' यात्रा पर बोलीं स्मृति, कांग्रेस के पाप नहीं भूलेगी यूपी की जनता

Smriti Irani on Priyanka Gandhi Gai Bachao Kisan Bachao yatra: अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी (Amethi) के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के आखिरी दिन रविवार को स्मृति ईरानी ने सलोन विधानसभा के हाजीपुर गांव में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) के 'गाय बचाओ, किसान बचाओ' यात्रा पर तंज कसते हुए कहा, जिन लोगों ने यूपी (UP) में सम्राट साइकिल के नाम पर किसानों की जमीन हड़पी और आज तक उस जमीन को नहीं छोड़ा, जिन लोगों ने केरल में अपने पदाधिकारियों के माध्यम से गो-माता की निर्मम हत्या करके उसका विज्ञापन छपवा दिया, आपको लगता है कि उत्तर प्रदेश की जनता इतनी भ्रमित है कि उन लोगों का पाप माफ कर देगी।

 Smriti Irani on Priyanka Gandhi Gai Bachao Kisan Bachao yatra

'जनता जानती है गो-माता के संरक्षण में भाजपा ने कितना काम किया'

स्मृति ईरानी ने कहा कि जिन लोगों ने केरल में अपने पदाधिकारियों के माध्यम से गो-माता की हत्या करवा दी और उसका विज्ञापन छपवा दिया, यूपी की जनता इतनी भ्रमित नहीं है कि उन लोगों का पाप माफ कर देगी। यहां की जनता भली-भांति जानती है कि गो-माता के संरक्षण में भाजपा ने कितना काम किया है।

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा था पत्र

बता दें, प्रियंका गांधी ने ललितपुर की एक गौशाला में गायों की मौत पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। कहा था कि गौशाला में चारा-पानी का समुचित इंतजाम न होने से गायें भूख से मर रही हैं। ऐसा सिर्फ ललितपुर की एक गौशाला में नहीं बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इसके बाद कांग्रेसियों ने ललितपुर में जिला प्रशासन और शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीते शनिवार को ललितपुर जिले के ग्राम दैलवारा में 'गाय बचाओ' यात्रा निकालते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+