PM मोदी के भाषण के दौरान कांग्रेस का सदन से वॉकआउट, राहुल गांधी ने किया नेतृत्व

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिए। पीएम मोदी के भाषण के दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। लोकसभा से वॉकआउट के दौरान कांग्रेस सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। इस वॉकआउट का नेतृत्व राहुल गांधी ने किया। काग्रेस के बाद में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी वॉकआउट कर दिया।

Recommended Video

    Parliament Budget Session: PM Modi ने Congress को बताया Confuse Party| Adhir Ranjan | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi led party’s MPs in staging a walkout in Lok Sabha during PM Narendra Modi’s speech

    कांग्रेस के सांसदों ने पिछले साल लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ नारे लगाए, और कांग्रेस सांसदों ने तीन कानूनों को रद्द करने की मांग की है। लोकसभा में कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के भाषण के दौरान कई बार नारेबाजी कर भाषण को रोकने की कोशिश की। स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदस्यों को निर्देश दिए। कांग्रेस के हंगामे पर पीएम पीएम मोदी ने पलटवार किया।

    पीएम मोदी ने कहा, ''हम ये मानते थे कि हिंदुस्तान की बहुत पुरानी पार्टी, जिसने 6 दशक तक शासन किया। ये पार्टी का ऐसा हाल हो गया है कि पार्टी का लोकसभा का तबका एक तरफ चलता है और राज्यसभा का तबका दूसरी तरफ चलता है। ऐसी कन्फ्यूज पार्टी न तो खुद का भला कर सकती है और न ही देश की समस्या का समाधान के लिए कुछ सोच सकती है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?

    पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को लेकर कहा कि मैं किसानों से पूछना चाहता हूं कि जो व्यवस्थाएं उनके पास पहले थीं, उनमें से किसी चीज को नए कानून को छीन लिया है क्या? कृषि कानूनों में जो व्यवस्था है वो ऑप्शनल है। नए कानून किसी के लिए बंधन नहीं है,उनके लिए सिर्फ ऑप्शन है। जहां ऑप्शन हैं, वहां विरोध का कारण ही नहीं बनता। पुरानी मंडियों पर कोई पाबंदी नहीं, बल्कि इन पुरानी मंडियों को सुधारने के लिए और बजट की व्यवस्था की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+