'पीएम मोदी से पहले कांग्रेस युवराज राहुल गांधी अमेरिका चले गये'
नई दिल्ली। चारों ओर पीएम नरेन्द्र मोदी के यूएस दौरे की चर्चा हो रही है लेकिन पीएम मोदी तो बुधवार सुबह यूएस दौरे के लिए रवाना हुए हैं, उनसे एक दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेरिका यात्रा पर चले गये है।
गौर करने वाली बात यह है कि इस बार राहुल गांधी की इस यात्रा के बारे में पार्टी वालों को खबर है और उनके जाने की खबर पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ही मीडिया को दी है। रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक राहुल गांधी अमेरिका के Aspen में एक ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग देशों और अलग-अलग क्षेत्रों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।
लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि पार्टी प्रवक्ता ने सम्मेलन की तारीख और जगह का जिक्र नहीं किया है और राहुल गांधी अमेरिका में कितने दिन रहेंगे यह बात भी उन्होंने नहीं बतायी।
मालूम हो जब से राहुल गांधी 56 दिन की छुट्टी पर विदेश गए थे तब से उनके प्रोग्राम के प्रति लोगों की दिलचस्पी खासी रहती है लेकिन इस बार पार्टी ने सारी अफवाओं को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज सुबह से 7 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका और आयरलैंड की यात्रा पर हैं।













Click it and Unblock the Notifications