किसानों से मिलने ट्रेन की जनरल बोगी में बैठ पंजाब रवाना हुए राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से लैंड बिल के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए निकल पड़े हैं। राहुल गांधी आज ट्रेन से पंजाब के लिए रवाना हो गये। राहुल स्लीपर क्लास में बैठकर पंजाब के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेता मौजूद थे।

पंजाब रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि मैं पंजाब जा रहा हूं और वहां किसानों से मिलुंगा। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि किसानों की फसल को बहुत नुकसान हुआ है और मैं खुद इसे जाकर देखना चाहता हूं। राहुल ने कहा कि मैं इस दौरान मंडी भी जाउंगा और किसानों की स्थिति का जायजा लुंगा।
राहुल ने कहा कि लैंड बिल के जरिए किसानों की जमीन को छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता से उसकी जमीन छीनी जा रही है। राहुल ने कहा कि ये राष्ट्रीय मुद्दा है। यही नहीं राहुल ने कहा कि लैंड बिल एक राजनैतिक मुद्दा है।












Click it and Unblock the Notifications