पांचवे दिन भी राहुल गांधी से हुई 12 घंटे पूछताछ, देर रात निकली ईडी के दफ्तर से

नई दिल्ली, जून 22। मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पांचवे दिन की पूछताछ खत्म हो गई है। राहुल गांधी देर रात ईडी के दफ्तर से निकल गए हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को भी उनसे ईडी के अधिकारियों ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। हालांकि अभी यह नहीं पता नहीं चल सका है कि क्या राहुल गांधी बुधवार को भी ईडी के सामने पेश होंगे या नहीं।

Rahul gandhi ED

50 घंटे की हो चुकी है पूछताछ

मंगलवार को पूछताछ के दौरान राहुल गांधी को रात आठ बजे के करीब उन्हें सिर्फ आधा घंटे का ब्रेक दिया गया था। ब्रेक खत्म होने के बाद राहुल गांधी फिर से ईडी कार्यालय पहुंच गए थे। केंद्रीय जांच एजेंसी अभी तक राहुल गांधी से करीब 50 घंटे की पूछताछ कर चुकी है।

पिछले हफ्ते हुई थी 30 घंटे की पूछताछ

बता दें कि राहुल गांधी से सोमवार को भी करीब 10 घंटे की पूछताछ की गई थी। पिछले हफ्ते उनसे करीब 30 घंटे की पूछताछ हुई थी। हालांकि बुधवार के बाद उन्होंने ईडी के अधिकारियों से तीन दिन की राहत मांगी थी। राहुल गांधी इन तीन दिनों में अपनी मां सोनिया गांधी के साथ अस्पताल में रहे थे। सोनिया गांधी पोस्ट कोविड समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती रही थीं, लेकिन सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब सोनिया गाँधी भी ईडी के समक्ष पेश होंगी।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार की भूमिका की जांच कर रही है। इसमें यंग इंडियन का एजेएल (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) का अधिग्रहण शामिल है, जो कंपनी नेशनल हेराल्ड अखबार चलाती है, जो एक कांग्रेस का मुखपत्र है। यंग इंडियन ने एजेएल की संपत्ति में ₹800 करोड़ से अधिक ले लिया है। आयकर विभाग के अनुसार, इसे यंग इंडियन के शेयरधारकों सोनिया गांधी और राहुल गांधी की संपत्ति माना जाना चाहिए, जिसके लिए उन्हें कर का भुगतान करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+