बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर राहुल गांधी का कटाक्ष, 'नौकरी ही नहीं है तो क्या Sunday, क्या Monday'
नई दिल्ली, 12 सितंबर। कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो समय-समय पर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। अपने पोस्ट के जरिए अक्सर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधने वाले राहुल गांधी का एक ट्वीट फिर सुर्खियों में है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक अखबार की कटिंग शेयर की है जिसकी हेडलाइन में लिखा हैं, '4000 कंपनियों पर लग सकता है ताला'। इस खबर को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला बोला है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,
भाजपा सरकार का 'विकास' ऐसा कि रविवार-सोमवार का फ़र्क़ ही ख़त्म कर दिया... नौकरी ही नहीं है तो क्या Sunday, क्या Monday!
राहुल गांधी ने खबर के जरिए बेरोजगारी और बंद होते उद्योगों पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उनका ये ट्वीट अब चर्चा में हैं। यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने ट्वीट के लिए केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है, वह कई बार ऐसे ट्वीट कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: शहरी बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, देश को अंधेर नगरी बना दिया है
राहुल गांधी ने जिस अखबार की फोटो शेयर की है उसमें खबर है कि अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर ने भारत से अपना कारोबार समेटने का फैसला किया है। इस कंपनी के हजारों कंर्मचारियों और उससे जुड़े डीलर्स में काम करने वाले लोगों के सामने रोजगार का बड़ा संकट पैदा हो गया है। आकड़ों के मुताबिक फोर्ड के करीब 170 डीलर पार्टनर है जो पूरे देश में 400 शोरूम चलाते हैं। कंपनी के बंद होने की खबर से अब कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। उनकी इसी टेंशन को लेकर राहुल गांधी ने बीजोपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इससे पहले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के शहरी बेरोजगारी को लेकर जारी किए गए आंकड़ों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications