क्या Rahul Gandhi Kharge की पीठ पर हाथ पोछते दिखे? बीजेपी ने बताया कर्नाटक के नेता का अपमान, VIDEO

राहुल गांधी की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच इस वीडियो को बीजेपी कर्नाटक के वेटरन नेता के अपमान के तौर पर भुनाने का प्रयास कर रही है। जानिए पूरा मामला

Rahul Gandhi Kharge

Rahul Gandhi Kharge की पीठ पर हाथ रखते दिखे तो बीजेपी ने इसे कर्नाटक के नेता का अपमान करार दिया। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक वीडियो क्लिप के कारण विवादों में घिर सकते हैं। बीजेपी ने एक वीडियो शेयर कर राहुल पर कर्नाटक के नेता का अपमान करने का आरोप लगाया है। कर्नाटक में भाजपा की इकाई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई एडिटेड वीडियो में राहुल मल्लिकार्जुन खड़गे की पीठ पर हाथ रखते दिखे। इस आधार पर बीजेपी ने राहुल पर आरोप लगाया कि खड़गे को टिशू पेपर की तरह इस्तेमाल किया गया।

राहुल ने खड़गे को क्या ऑफर किया?

भाजपा ने इस घटना को कर्नाटक के वेटरन नेता का अपमान करार दिया और कहा कि एक कन्नडिगा का ऐसा अपमान माफ नहीं किया जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता नितिन अग्रवाल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राहुल ने खड़गे को गाड़ी से घर छोड़ने का ऑफर दिया था।

PM मोदी, शाह और बीजेपी प्रमुख नड्डा का ट्वीट

नितिन ने ट्वीट कर पूरी क्लिप देखने की अपील की और वीडियो क्लिप के साथ बीजेपी की एक पुरानी वीडियो क्लिप शेयर की। उन्होंने कहा कि राहुल ने खड़गे जी को अपने घर छोड़ने के लिए आमंत्रित किया। आक्रोशित कांग्रेस नेता ने भाजपा का जो वीडियो शेयर किया इसमें 2019 के आम चुनाव में मिली चुनावी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा को देखा जा सकता है। इसमें नड्डा को शाह हाथ से इशारा करते दिखते हैं, जिसके बाद नड्डा कैमरे की फ्रेम में नहीं दिखाई देते।

कांग्रेस नेता का पलटवार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के चंद हफ्ते पहले सामने आई इस वीडियो के बारे में नितिन ने बीजेपी की घटना का रेफरेंस दिया और आरोप लगाया कि 40% कमीशन सरकार के पास प्रचार करने के लिए कुछ नहीं बचा है और हमेशा की तरह नकली प्रचार शुरू कर दिया है।

राहुल की आलोचना करने वाले बीजेपी समर्थक

यह भी रोचक है कि वायरल वीडियो पोस्ट पर बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच जबरदस्त तकरार भी देखी गई। बीजेपी के एक समर्थक ने राहुल गांधी की निंदा की और लिखा, "दुर्भाग्य से, खड़गे उसी के लिए बने हैं, इसलिए कई आश्चर्य नहीं हुआ। अब उनके बयान का इंतजार करें।"

मर्यादा की सीमाएं टूटीं

बीजेपी समर्थक वीडियो पर कमेंट करते हुए मर्यादा की सीमा लांघते भी दिखे और कहा कि अब कांग्रेस प्रमुख कहेंगे, आरएसएस ने कभी अंग्रेजों से लड़ाई नहीं की, इसलिए अगर राहुल जी मुझ पर पे**ब भी करेंगे तो मैं खुद को भाग्यशाली मानूंगा और इसे अमृत की तरह पी जाऊंगा। इस समर्थक ने बिना किसी मर्यादा के लिखा, कोई कु** मेरी ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाएगा।

वीडियो पोस्ट करना बंद करें

कांग्रेस समर्थकों ने भी आरोप लगाया कि बीजेपी जबरन मुद्दा बनाने की कोशिश की है। भाजपा की आलोचना करते हुए एक भाजपा समर्थक ने कहा, राहुल गांधी के सहारे प्रचार करना बंद करें, टैक्स भरने वाले और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कुछ अच्छा काम करें। कोई... हमारी मेहनत की कमाई का 50 फीसद हिस्सा नहीं खा रहा है। किसी को नौकरी छूटने का डर नहीं है। ऐसे वीडियो पोस्ट करना बंद कर टैक्स देने वाले और मध्यम वर्ग के लिए बेहतर समाज हालात बनाएं।

शाह पर नड्डा को धक्का देने का आरोप

नितिन के अलावा कुछ और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मोदी-शाह और नड्डा वाली पुरानी वीडियो क्लिप शेयर कर शाह पर जेपी नड्डा को धक्का देने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि कर्नाटक में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के इस दौर में ऐसी और भी वीडियो क्लिप की भरमार देखी जा सकती है। एडिट की गई वीडियो के आधार पर अगर सभी प्रमुख पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधते दिखें तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। राजनीतिक दल लोगों को लुभाने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+