Kailash Yatra: कांग्रेस ने दिया राहुल की कैलाश यात्रा का 'सबूत', बताया पूरा Time Table

नई दिल्ली। आखिरकार कांग्रेस को बीजेपी पर वार करने का मौका मिल ही गया, शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश यात्रा की तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस ने राहुल की इस यात्रा का सबूत जारी किया है। पार्टी की ओर से अपने युवराज राहुल की कैलाश पर्वत के सामने की एक तस्वीर और उनकी फिटनेस वॉच के आंकड़े जारी किए गए है।

राहुल गांधी ने करीब 35 किलोमीटर पैदल यात्रा की

कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि नफरत की बात करने वालों को पीछे छोड़ते हुए राहुल गांधी ने कैलाश यात्रा के दौरान अच्छी गति स्थापित की है, कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि राहुल गांधी ने करीब 35 किलोमीटर पैदल यात्रा की उन्होंने यह यात्रा उन्होंने 463 मिनट (करीब 7 घंटे) में पूरी की।

46 हजार से अधिक कदम पैदल चले

आंकड़ों की माने तो राहुल ने लगातार 13 घंटे पैदल चलकर यात्रा को पूरा किया है, इस दौरान राहुल गांधी 46 हजार से अधिक कदम पैदल चले हैं।

'शिव ब्रह्मांड हैं

राहुल गांधी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'शिव ब्रह्मांड हैं'।

मानसरोवर झील की दिव्यता का किया था वर्णन

इससे पहले राहुल ने Twitter पर लिखा था कि कोई व्यक्ति तभी कैलाश जाता है, जब वह उसे बुलाता है। वह यह सौभाग्य पाकर खुश हैं। मानसरोवर झील की दिव्यता को बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने इशारों में सरकार को भी नसीहत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+