राहुल गांधी की पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- युवा मारेंगे ऐसा डंडा, इसको...
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में केवल 2 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने भी चुनावी रैलियां तेज कर दी हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कोंडली के बाद हौज काजी में रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी की।

'हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे...'
राहुल गांधी ने हौज काजी में रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा, हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता है।' राहुल गांधी ने कहा, 'सब लोग चाहते हैं कि चीन को कोई ना कोई बैलेंस करे। व्यापारियों ने अपना पैसा चीन में डाला और वहां वायरस हो गया। चीन की सब फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं। पूरी दुनिया कह रही है कि हम अपना पैसा हिंदुस्तान में इन्वेस्ट करना चाहते हैं।'
मोदी और केजरीवाल ना सिखाएं देशभक्ति- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि सब लोग चाहते हैं कि चीन को कोई न कोई बैलेंस करे। व्यापारियों ने अपना पैसा चीन में डाला और वहां वायरस हो गया। चीन की सब फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं। पूरी दुनिया कह रही है कि हम अपना पैसा हिंदुस्तान में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। इसके पहले, कोंडली में भी राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया था। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा, 'नरेंद्र मोदी और केजरीवाल देश के लोगों को देशभक्ति सिखाते हैं। इसकी जरूरत नहीं है, क्योंकि देश का हर नागरिक देशभक्त है। यह लोगों को विभाजित करने का तारीका है।'

8 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा, इसके नतीजे 11 फरवरी को सामने आएंगे। इस बार के चुनाव में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में कोई भी सीट नहीं आई थी जबकि बीजेपी को भी केवल तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी ने तब 67 सीटों पर कब्जा करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications