Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जयपुर रैली में बोले राहुल- 56 इंच सीने वाले पीएम मोदी लोकसभा में एक मिनट के लिए भी नहीं आए

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Rafale पर जवाब नहीं देने पर PM Modi का यूं उड़ाया मजाक | वनइंडिया हिंदी

    जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी काफी सक्रिय हैं। हाल के विधानसभा चुनाव परिणामों से उत्साहित राहुल गांधी साल 2019 में पहली बार राजस्थान के दौरे पर पहुंचे हैं जहां उन्होंने जयपुर में एक रैली को संबोधित किया। जयपुर की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा।

    Rahul Gandhi in Jaipur: congress president targets pm modi over rafale deal

    राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राफेल डील मामले में जेपीसी की मांग कर रही है। 56 इंच के सीने वाले पीएम मोदी लोकसभा में एक मिनट के लिए भी नहीं आए। राहुल गांधी ने राफेल पर हमला बोलते हुए कहा कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण दो घंटे से अधिक बोलती रहीं लेकिन कांग्रेस ने उनके हर झूठ को बेनकाब किया, हमारे सीधे सवालों का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

    राहुल गांधी ने कहा कि HAL को पर्याप्त काम देने की बजाय मोदी सरकार ने पहले तो HAL से काम छीना और फिर संसद में खुलेआम झूठ बोलकर देश को गुमराह किया। राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को रातोंरात हटा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस फैसले को पलट दिया।

    किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे पीएम मोदी पर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए दबाव बनाते रहेंगे, वे किसानों का कर्ज माफ करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2 दिनों में तीन राज्यों में वो कर दिखाया जो मोदी सरकार साढे़ चार सालों में नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को सोने नहीं देगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+