राहुल गांधी अब नरेंद्र मोदी की जगह लेने के लिए तैयार हैं- सिंधिया
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया है कि राहुल अब नरेंद्र मोदी की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी को हराने में सफल होंगे, उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सिंधिया का बयान ऐसे समय में आया है जब दलितों के मुद्दे पर मोदी सरकार बुरी तरह से घिरी हुई है और देशभर में दलित केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

कांग्रेस बुरे दौर से गुजर रही
सिंधिया राहुल गांधी को संसद के भीतर रणनीति बनाने से लेकर उनके तमाम राजनीतिक मुद्दों पर अपना सुझाव देते हैं। हालांकि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर सिंधिया का कहना है कि बतौर पार्टी कार्यकर्ता आला कमान का जो भी आदेश होगा मुझे स्वीकार है। सिंधिया ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि कांग्रेस इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है। इंडिया टुडे के आजतक चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई दो राय नहीं है कि लोग यह सोचते हैं कि कांग्रेस बुरे दौर से गुजर रही है, मैं भी इस बात को स्वीकार करता हूं।
भाजपा कई मुद्दों की वजह से सत्ता से बाहर होगी
मध्य प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में सिंधिया ने कहा कि बतौर समाजसेवी किसी भी राजनेता के लिए हर चुनाव काफी अहम होता है। चाहे फिर वह लोकसभा का चुनाव हो या फिर विधानसभा का , पार्टी जहां भी मुझे प्रचार करने के लिए कहेगी मैं पार्टी के लिए प्रचार करुंगा। वहीं जब सिंधिया से पूछा गया कि वह चार बड़े मुद्दे क्या होंगे जिसकी बदौलत भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सकता है तो उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ कई ऐसे मुद्दे हैं जो उसे सत्ता से बाहर करेगी, आतंकवाद, आंतरिक सुरक्षा, विदेश नीति, डोकलाम मुद्दा, पाकिस्तान के साथ संबंध, मालदीव का मुद्दा, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, डेटा लीक, पेपर लीक, जैसी कई वजहें हैं जो सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।
भ्रष्टाचार के आरोपों में दम नहीं
2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में सिंधिया ने कहा कि हमारे लिए इस समय सबसे ज्यादा अहम कर्नाटक और चार राज्यों में विधानसभा चुनाव अहम हैं। 2018 में मध्य प्रदेश में चुनाव है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हाई कमीशन का फैसला होगा, जो मुझे स्वीकार होगा। साथ ही कार्ति चिदंबरम, कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद पर लगे भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमे कोई तथ्य नहीं है, सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई करे अगर वह गलत हैं, आखिर कौन उन्हे रोक रहा है।
इसे भी पढ़ें- भाजपा सांसद का आरोप, भारत बंद के बाद देशभर में दलितों के साथ अत्याचार












Click it and Unblock the Notifications