पीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस फुल टाइम पास: शिवसेना

पीएम की बातों पर एनडीए की सहयोगी दल शिवसेना के मनमोहन सिंह पर पलटवार किया है। शिवसेना प्रवक्ता और शिवसेना की मुखप्रत्र सामना के संपादक संजय राउत ने मनमोहन सिंह पर हमला किया लगभग 10 साल के शासनकाल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तीसरी बार पत्रकारों को संबोधित किया। इस कॉन्फ्रेंस में पीएम ने नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान, पीएम उम्मीदवार समेत तमाम मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
शिवसेना नेता संजय राउत ने गुजरात दंगों पर पीएम के बयान की निंदा की और कहा कि यूपीए के कार्यकाल में देश कौन सा आबाज हुआ है। कत्ल की बात करें तो आपके ही कार्यकाल में अभी मुजफअपर नगर में क्या हुआ। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली के रास्तों में क्या हुआ।
उन्होंने कहा कि कम बोलने वाले मनमोहन सिंह की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से लोगों को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन लोगों को पीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पीएम का भाषण ऐसा था जैसे खोदा पहाड़ निकला चुहिया।
उन्होंने काह कि पीएम की प्रेस वर्ता फूल टाइम पास थी। इससे कुछ हाथ नहीं आया है। पीएम को न सरकार में काम बचा है, न कांग्रेस में, तो देश का मनोरंजन के लिए ये काम हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications