विदेश दौरे पर जा रहे हैं राहुल गांधी, सवाल तो फिर से उठेंगे?

राहुल गांधी ने अपने ट्टीट में लिखा है कि अपनी नानी और परिवार के अन्य लोगों से मिलने के लिए कुछ दिनों तक यात्रा पर रहूंगा और कुछ दिनों तक उनके साथ समय बिताऊंगा।

नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं और राहुल गांधी विदेश दौरे पर जा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर अपने विदेश दौरे की जानकारी दी है।

विदेश दौरे पर जा रहे हैं राहुल गांधी, सवाल तो फिर से उठेंगे?

राहुल गांधी ने अपने ट्टीट में लिखा है कि अपनी नानी और परिवार के अन्य लोगों से मिलने के लिए कुछ दिनों तक यात्रा पर रहूंगा और कुछ दिनों तक उनके साथ समय बिताऊंगा। राहुल के विदेश यात्रा को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। राहुल गांधी इन दिनों काफी ऐक्टिव नजर आए थे। मंदसौर हिंसा के बाद उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की थी। इस दौरान वो गिरफ्तार भी हुए थे। राहुल गांधी ने यूपी के सहारनपुर का भी दौरा किया था जहां बीते दिनों में हिंसा हुई थी।

राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने 93 साल की नानी से मिलने जा रहे हैं। ये भारतीय संस्कृति है किअपने बुजूर्ग माता-पिता और ग्रैड पैरेंट्स का ध्यान रखा जाय।

वही बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल के विदेश दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा है कि ' हम भी जब बच्चे थे तो गर्मियों की छुट्टी ने नानी के घर जाते थे ठीक वैसे ही राहुल गांधी भी जा रहे हैं'

राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर उनकी पार्टी के अंदर और बाहर सवाल उठते रहे हैं। कई बार ये आरोप लगे हैं कि राहुल अहम मौकों पर विदेश में छुट्टियां मनाने चले जाते है। बीजेपी ने कई बार कांग्रेस उपाध्यक्ष पर पार्टटाइम पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+