पंजाब में बोले राहुल- सिखों ने की थी मेरी दादी की रक्षा, इस राज्य का मैं कर्जदार

सिखों ने की थी मेरी दादी की रक्षा, मैं पंजाब का कर्जदार: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते दो दिन में से पंजाब में नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली कर रहे हैं। मंगलवार को राहुल गांधी ने कई रैलियों को संबोधित किया। राहुल ने यहां कि पंजाब के लोगों और सिखों का मेरे और मेरे परिवार पर अहसान है। उन्होंने कहा कि 1977 में मेरी दादी, इंदिरा गांधी को सिखों ने ही बचाया था।

पंजाब को लेकर सवाल पर दिया राहुल ने जवाब

पंजाब को लेकर सवाल पर दिया राहुल ने जवाब

राहुल गांधी से मंगलवार को प्रेस वार्ता में सवाल किया गया कि पंजाब और पंजाबियों के लिए आपके पास क्या है, क्यों वो आप पर भरोसा करें। इस पर राहुल ने कहा, जो मैं कह रहा हूं, सिर्फ उसे ना सुनें आप मेरे एक्शन पर भरोसा करें। जहां तक पंजाब की बात है तो पंजाब ने मुझे काफी कुछ दिया है। जब 1977 में मेरी दादी चुनाव हार गईं तो घर में कोई नहीं था, वो सिख ही थे, जिन्होंने मेरी दादी को बचाया, मैं तो हमेशा पंजाब का कर्जदार रहूंगा। मैं पंजाब के लोगों का कर्ज चुकाता रहूंगा।

Recommended Video

    Farmer Bill 2020 पर बोले Rahul Gandhi, खेती के बने बनाए ढांचे हो जाएंगे खत्म | वनइंडिया हिंदी
    इसीलिए शायद मेरा राजनीतिक करियर धीमा

    इसीलिए शायद मेरा राजनीतिक करियर धीमा

    राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि अगर कुछ गलत हो रहा है, तो मैं आवाज जरूर उठाउंगा। मैं कमजोर के साथ खड़ा होता हूं, इसलिए शायद राजनीतिक करियर धीमा पड़ा है लेकिन मैं ऐसा ही हूं। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार जो नए कानून लाई है, उनसे वो खेती और खाद्य सुरक्षा के बने बनाए ढांचे को खत्म करना चाहते हैं। ये सीधा-सीधा किसानों पर आक्रमण है और इस आक्रमण को हम रोकेंगे और इन कानूनों के खिलाफ हम लड़ेंगे।

    राहुल गांधी से जब ट्रैक्टर पर सोफे लगे होने के मसले पर सवाल हुआ तो राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ने 8000 करोड़ के दो प्लेन खरीद लिए उसमें कुशन नहीं लगे हैं बल्कि पूरे पलंग हैं। उन्होंने ये इसलिए लिया क्योंकि उनके दोस्त ट्रंप के पास भी ऐसा ही है। इस पर आप बात नहीं कर रहे मेरे ट्रैक्टर के तकिए देख रहे हो।

     मां को लेकर विदेश गया था, इसलिए नहीं था संसद में

    मां को लेकर विदेश गया था, इसलिए नहीं था संसद में

    मानसून सत्र के दौरान जब कृषि विधेयक संसद में पारित किया जा रहा था तो राहुल गांधी क्यों संसद में नहीं थे। इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, मेरी मां मेडिकल चेकअप के लिए गई थीं और मेरी बहन उनके साथ नहीं जा सकी क्योंकि उनके स्टाफ के कुछ सदस्य कोरोना हो गया था। मैं अपनी मां के साथ वहां था, मैं उनका बेटा हूं और आखिरकार उसकी देखभाल करनी है।

    ये भी पढ़ें- राहुल का बड़ा हमला, बोले- उधर चीन घुस आया है, इधर पीएम अपने लिए आठ हजार करोड़ के जहाज खरीद रहे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+