राहुल गांधी का सरकार पर हमला- भाई से भाई को लड़ाकर आगे नहीं बढ़ेगा देश

एनआरसी, एनपीआर को लेकर राहुल का सरकार पर हमला, बोले- भाई से भाई को लड़ाकर आगे नहीं बढ़ सकते

Recommended Video

    Raipur में Rahul Gandhi ने केंद्र की Modi Government पर लगाया बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि मौजूदा सरकार अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर फेल है। दुनिया के देश अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रहे हैं और हम हिंसा देख रहे हैं। नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर राहुल ने गैरजाहिरा तौर पर नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाई से भाई को लड़ाकर देश का फायदा नहीं होगा। जब तक सब साथ नहीं होंगे, देश आगे नहीं बढ़ेगा।

    Rahul Gandhi in Chhattisgarh, Rahul Gandhi, Chhattisgarh, economy, Citizenship amendment Act, raipur, NRC, राहुल गांधी, छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां कहा, पहले दुनिया कहती थी कि भारत और चीन आर्थिक मोर्चे पर एक ही गति से बढ़ रहे हैं, लेकिन अब स्थिति बदली दिख रही है। दुनिया भारत में हिंसा देख रही है, महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है।

    राहुल ने कहा कि ये सरकार कभी नोटबंद तो कभी एनआरसी लाती है। उन्होंने कहा कि एनआरसी हो या एनपीआर, गरीबों पर एक बोझ है, नोटबंदी भी गरीबों पर ही वार था। गरीब पूछ रहा है कि हमें नौकरी कैसे मिलेगी और सरकार गरीबों की कमर तोड़ रही है।

    रायपुर में नैशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए राहुल ने कहा, छत्तीसगढ़ में हिंसा में कमी आई है क्योंकि यहां की सरकार लोगों की आवाज सुनती है। हर धर्म, जाति, आदिवासी, दलित-पिछड़ों को साथ लिए बिना हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं चलाई जा सकती। जब तक सबको जोड़ोगे नहीं।

    वायनाड से सांसद राहुल ने कहा कि अर्थव्यवस्था को किसान, मजदूर, गरीब और आदिवासी चलाते हैं। सारा पैसा 10-15 लोगों के हाथ में होने से, नोटबंदी, गलत जीएसटी लागू करने से हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं चल सकती। राहुल ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की भी इस दौरान जमकर तारीफ की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+