राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोले-महीनों से 'चीन' शब्द नहीं कहा मिस्टर 56 ने

नई दिल्ली। Rahul gandhi's tamil nadu visit, तमिलनाडु(Tamil nadu) की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा है। चीन-भारत सीमा पर गतिरोध को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, चीन कब्जा कर रहा है और मिस्टर 56 महीनों से चीन पर कुछ बोल नहीं रहे हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi बोले- Mr 56 Inch के मुंह से महीनों से नहीं निकला चीन का नाम | PM Modi | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi hits out at PM modi over india china standoff Mr 56 Hasnt Said China In Months

    सोमवार को ट्वीट कर राहुल गांधी ने कहा, 'चीन भारतीय क्षेत्र में अपने कब्जे का विस्तार कर रहा है। मिस्टर 56 ने महीनों से 'चीन' शब्द नहीं कहा है। हो सकता है कि वे 'चीन' शब्द कहकर बात शुरू करेंगे। वहीं तमिलनाडु में राहुल गांधी ने चीन-भारत सीमा पर गतिरोध को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका सीना 56 इंच का है। आज चीन की सेना भारतीय सीमा के भीतर बैठी हुई है।

    गांधी ने कहा कि, हजार किलोमीटर भारतीय जमीन को उन्होंने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री की हिम्मत नहीं है कि वह चीन के बारे में एक शब्द बोल दें। राहुल गांधी ने कहा, 'यदि हम राष्ट्र को देखते हैं और हम देखते हैं कि प्रधानमंत्री ने पिछले छह सालों में क्या किया है। उन्होंने एक कमजोर भारत, एक विभाजित भारत, एक ऐसा भारत बनाया हैं जहां भाजपा-आरएसएस की विचारधारा पूरे देश में नफरत फैलाती है। हमारी सबसे बड़ी ताकत, हमारी अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।'

    Rahul Gandhi hits out at PM modi over india china standoff Mr 56 Hasnt Said China In Months

    राहुल ने ने अर्नब की कथित व्हाट्सएप बातचीत का हवाला देते हुए कहा, 'कुछ दिनों पहले यह जानकारी सामने आई कि एक पत्रकार बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बारे में पहले से जानता था। पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की ओर से बमबारी किए जाने के तीन दिनों पहले ही एक पत्रकार को बता दिया गया कि क्या होने जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, अगर प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया तो फिर वह जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं। इस बारे में सोचिए। प्रधानमंत्री जांच का आदेश नहीं दे रहे हैं तो इसका सिर्फ एक कारण है कि वह खुद वही व्यक्ति हैं जिसके जरिए यह सूचना पत्रकार तक पहुंची। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो प्रधानमंत्री को जांच करानी चाहिए और यह बताना चाहिए कि सूचना किसने दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+