'डोकलाम में चीन ने बसाया गांव', सैटेलाइट इमेज के दावे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

'डोकलाम में चीन ने बसाया गांव', सैटेलाइट इमेज के दावे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी भारत-चीन गतिरोध पर लगातार नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हैं। सोमवार (23 नवंबर) को राहुल गांधी ने डोकलाम में चीनी निर्माण के सैटेलाइट इमेज के दावे पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, ''चीन की भूराजनीतिक रणनीति को पीआर संचालित मीडिया द्वारा नहीं देखा जा सकता है। लेकिन ये यह साधारण तथ्य भारत सरकार को चलाने वाले दिमाग से बिल्कुल अलग है। राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए ये ट्वीट किया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैटेलाइट इमेज से खुलासा हुआ है कि डोकलाम में चीन ने एक गांव बसाया है और कुछ किलोमीटर सड़कों का भी निर्माण किया है।

rahul gandhi

Recommended Video

    Doklam में घुसा China!, Rahul Gandhi ने Satellite Images से PM Modi पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

    सैटेलाइट इमेज को लेकर क्या-क्या किए गए दावे

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ एनडीटीवी की रिपोर्ट को साझा किया है। उस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाई रिजॉल्यूशन सैटेलाइट इमेजरी के विश्लेषण के बाद पता चला है कि भारत से सटे भूटान की सीमाक्षेत्र में चीन ने निर्माण किए हैं, इसके सबूत हैं।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैटेलाइट इमेजरी के विश्लेषण से साफ पता चला है कि चीन ने डोकलाम पठार के पूर्वी हिस्से पर भूटानी क्षेत्र के भीतर 2 किलोमीटर की दूरी पर एक गांव बसाया है। ना सिर्फ गांव बल्कि चीन ने भारतीय सीमा क्षेत्र तक पहुंचने वाली 9 किलोमीटर एक लंबी सड़क भी बनाई है।

    राहुल गांधी कई बार कर चुके हैं पीएम मोदी की विदेश नीति की आलोचना

    राहुल गांधी अक्सर नरेंद्र मोदी की विदेश नीतियों पर सवाल उठाते आए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी की सरकार चीनी घुसपैठ की बात देश से छिपा रही हैं। राहुल गांधी ने अपने कई ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि आप देश को बताइए कि आप चीन को हमारे भारतीय सीमा से बाहर कब फेंक देंगे।

    बता दें कि भारत और चीन में मई 2020 से गतिरोध जारी है। इसको लेकर दोनों देशों में कई राउंड की सैन्य वार्ता हो चुकी है। लेकिन फिलहाल हालात वैसे ही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+