RSS-BJP सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही, लेकिन सच छिपाया नहीं जा सकता- राहुल
गौरी लंकेश की हत्या के बाद राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर बोला हमला, सच को छिपाने की कोशिश हो रही, लेकिन सच को छिपाया नहीं जा सकता
Recommended Video

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की जिस तरह से उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी है, उसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है, कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली वरिष्ठ पत्रकार की हत्या कर दी गई। मैं गौरी शंकर के परिवार वालों से कहना चाहता हूं कि पूरा देश उनके साथ है।

राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई को कभी दबाया नहीं जा सकता है, इशकी कोशिश जरूर हो रही है। राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह आरएसएस और भाजपा की विचारधारा है, सच्चाई को दबाने की, लेकिन यह नहीं किया जा सकता है, आप कितनी भी कोशिश कर लीजिए, सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता है। आपको बता दें कि गौरी लंकेश की हत्या के बाद उनके भाई इंद्रजीत ने हत्या की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमें पुलिस पर भरोसा नहीं है।
इसे भी पढ़ें- गौरी लंकेश, डाभोलकर, पंसारे, कलबुर्गी की हत्या के पीछे 7.65MM पिस्टल कनेक्शन
आपको बता दें कि गौरी लंकेश की बेंगलुरू स्थित राजा राजेश्वरी स्थित उनके घर के बाहर तीन बदमाशों मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। गौरी जिस वक्त अपने घर के भीतर जा रही थीं तभी तीन बाइक सवारों ने उनपर हमला बोल दिया और उनपर ताबड़तोड़ सात गोलियां बरसाई। इसमें से तीन गोलियां गौरी लंकेश को लगी जबकि चार गोलियां उनके घर की दीवार पर लग गई। इस हमले के बाद गौरी लंकेश की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications