VIDEO: पीएम के 'ग्रामोफोन' वाले बयान पर राहुल का पलटवार, वीडियो शेयर कर ली चुटकी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की ओर से खुद की तुलना एक ग्रामोफोन से किए जाने पर पलटवार किया है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला बोलते हुए एक एडिट किया हुआ वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोदी को अपने भाषणों में गांधी परिवार के सदस्यों को बार-बार जोड़ते हुए देखा और सुना जा सकता है। बता दें कि बीजेपी नेताओं के साथ अक्टूबर में वीडियो संवाद में मोदी ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वह एक ही बात को उसी तरह दोहराते हैं मानो ग्रामोफोन की पिन अटक गई है लेकिन लोग सरकार के खिलाफ उनके बचकाने दावों और झूठ को स्वीकार नहीं करेंगे और लोगों को उनके बयानों का मजा लेना चाहिए।

Rahul Gandhi hits back at Narendra Modi for gramophone jibe

पीएम मोदी के उस बयान पर राहुल गांधी ने रविवार को वीडियों के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि, यह मनोरंजक वीडियो श्री 36 द्वारा प्रस्तुत किया गया है! मुझे आशा है कि आप इसे देखकर आनंद लेंगे! कृपया इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें, ताकि वे भी इसका आनंद उठा सकें।

वीडियो मोदी की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत से शुरू होता है जिसमें वह कहते हैं पहले ग्रामोफोन रिकॉर्ड हुआ करता था। कभी वह अटक जाता था और एक ही शब्द बार बार सुनाई देता था। कुछ लोग इसी तरह के हैं। उनके दिमाग में एक बात घर कर जाती है और वह उसे ही दोहराते रहते हैं।

वीडियो में आगे पीएम मोदी इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पंडित नेहरू के साथ बार-बार गांधी-गांधी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आखिर में अमित शाह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मोदी जी यह बताओ की आप ने चार सालों में क्या काम किया। एडिट कर 52 सेकेंड की बनाई इस वीडियो में पीएम मोदी बार-बार पैरोडी की शक्ल में नेहरू-गांधी फैमिली के सदस्यों का नाम लेते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+