'जम्मू कश्मीर जारी हैं आतंकी हमले, शांति बहाली में विफल केंद्र', राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Rahul Gandhi slams NDA: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र मोदी सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ विफल होने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने गुलमर्ग में हुए आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया, जिसमें दो सैनिकों और दो कुलियों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का खतरा बना हुआ है, जिसमें सैनिकों पर हमले और टारगेट किलिंग शामिल हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और घाटी में शांति बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर हुए कायराना हमले में हमारे वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। हमले में दो पोर्टर्स ने भी अपनी जान गंवा दी। शहीदों को नमन करता हूं और सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

rahul gandhi jpg

राहुल ने आगे लिखा कि केंद्र की NDA सरकार की नीतियां जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और शांति स्थापित करने में पूरी तरह से विफल रही हैं। उनके दावों के विपरीत, हकीकत यह है कि प्रदेश निरंतर आतंकी गतिविधियों, हमारे जवानों पर हमलों और नागरिकों की लक्षित हत्याओं के कारण खतरे के साए में जी रहा है।सरकार को तुरंत जवाबदेही लेनी चाहिए और जल्द से जल्द वादी में अमन बहाल कर सेना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही हैं घटनाएं

ज्ञात हो कि बारामुल्ला जिले में आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की दुखद मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और नागरिक कुलियों सहित एक काफिला नागिन चौकी की ओर जा रहा था। हमलावरों ने गुलमर्ग के पर्यटन स्थल के करीब बोटापाथरी के पास सेना के दो ट्रकों को निशाना बनाया।

इसके अलावा, गुलमर्ग में हिंसा की कई जघन्य घटनाएं हुई थीं, जिसमें उत्तर प्रदेश का एक मजदूर पुलवामा में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी प्रकार आतंकियों ने गंदेरबल जिले में सात लोगों की हत्या भी कर दी थी , जिनमें छह गैर-स्थानीय मजदूर और एक स्थानीय डॉक्टर शामिल हैं। वहीं, शोपियां जिले में बिहार के एक मजदूर की हत्या कर दी गई थी और अनंतनाग में एक प्रादेशिक सेना के जवान का गोलियों से छलनी शव मिला था।

यह भी पढ़ें रिलांयस और एनवीडिया ने की साझेदारी, मिलकर लाएंगे भारत में हिंदी AI क्रांति, जानिए हुआंग- अंबानी का प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+