VIDEO: दुर्घटनाग्रस्त स्कूटर सवार को देखते ही कार से उतरे राहुल गांधी, पास जाकर वाहन को उठाने में की मदद
10 जनपथ से बाहर निकलते समय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पास में ही दुर्घटनाग्रस्त हुए एक स्कूटर सवार की मदद करने और हाल चाल जानने के लिए अपनी कार से उतरे। उन्होंने स्कूटर सवार के गिरे वाहन को उठाने में भी मदद की। फिर हाल समाचार पूछकर संसद की ओर निकल गए।
दरअसल, जैसे ही राहुल गांधी अपने घर से निकले। तभी उनके सामने रास्ते में एक स्कूटी सवार गिर गया। जिसके देखते ही राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और तुरंत उस शख्स के पास पहुंचे। उन्होंने उसका हालचाल पूछा। राहुल ने पूछा कि आपको चोट तो नहीं लगी?













Click it and Unblock the Notifications