Video: गांधी परिवार के घर आया नया मेहमान, राहुल गांधी ने मां सोनिया को दिया शानदार तोहफा
विश्व पशु दिवस पर, गांधी परिवार में एक नए नन्हें मेहमान की एंट्री हुई है। जी, हां इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को जैक रसेल टेरियर नस्ल के एक पप्पी गिफ्ट किया है। सोनिया गांधी इस गिफ्ट को पाकर बेहद खुश दिख रही थीं।
इस पप्पी का नाम नूरी है। राहुल गांधी ने क्यूट पप्पी नूरी के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी सोनिया गांधी को नूरी को देते हुए नजर आ रहे हैं। नीचे देखें पूरा वीडियो...

राहुल गांधी का ये गोवा ट्रिप अगस्त महीने में हुआ था. इस पप्पी की नस्ल जैक रसेल टैरियर की एक नस्ल है. राहुल गांधी जैसे ही घर पहुंचे तो उन्होंने नूरी को बाहर निकाला और मां सोनिया को दिया. सोनिया गांधी का चेहरा भी नूरी को देखकर खिल उठा. सोनिया ने पप्पी को गोद में उठा लिया और कहा कि ये बहुत प्यारी है. उन्होंने राहुल गांधी को गिफ्ट के लिए धन्यवाद दिया।
बता दें कि राहुल गांधी ने इस प्यारी पप्पी नूरी को अगस्त के महीने में गोद लिया था। फिर तीन महीने बाद अब वह इसे लेकर अपने घर आए हैं। सोनिया गांधी ने जैसे ही राहुल गांधी के सरप्राइज गिफ्ट नूरी को देखा वैसे ही उसे सीने से लगा लिया और कहा कि ये बहुत प्यारी है। उन्होंने राहुल गांधी को गिफ्ट के लिए धन्यवाद दिया।
इसके बाद नूरी को घर में जैसे ही प्रवेश मिला वह एकदम तुरंत घुलमिल गई। उसे थोड़ा भी महसूस नहीं हुआ कि वह किसी नए घर में आया है।












Click it and Unblock the Notifications