राहुल गांधी के इस्तीफे पर अब प्रियंका भी हुईं राजी?

नई दिल्ली- कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पेशकश को भले ही ठुकरा दिया हो, लेकिन खबरें हैं कि यह मामला अभी तक जिंदा है। दरअसल, मीडिया में ऐसी जानकारियां आ रही हैं कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपने भाई के फैसले से सहमत नजर आ रही हैं। खबरें हैं कि राहुल अभी भी इस्तीफे देने की बात को मन से पूरी तरह निकाल नहीं पाए हैं।

राहुल के इस्तीफे पर प्रियंका तैयार?

राहुल के इस्तीफे पर प्रियंका तैयार?

न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)अपने भाई की पेशकश से सहमत हैं। न्यूज 18 ने अपने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने लाई है। इसके मुताबिक प्रियंका ने कहा है कि, 'वो अपने भाई के फैसले के पीछे की वजह जानती हैं।' गौरतलब है कि शनिवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक में लोकसभा चुनावों में पार्टी के बहुत ही खराब प्रदर्शन के कारण अपना पद छोड़ने का प्रस्ताव रखा था।

क्या चाहती हैं प्रियंका?

क्या चाहती हैं प्रियंका?

जानकारी इस तरह की आ रही है कि प्रियंका (Priyanka Gandhi Vadra) चाहती हैं कि राहुल (Rahul Gandhi)पार्टी को उनका एक विकल्प खोजने के लिए समय दें। गौरतलब है कि कांग्रेस में औपचारिक फैसला लेने वाली सर्वोच्च संस्था 52 सदस्यों वाली कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) ने शनिवार को राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश ठुकरा दी थी। इस चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार को लेकर हुई यह बैठक करीब 6 घंटे तक चली थी।

23 तारीख को ही राहुल करना चाहते थे घोषणा

23 तारीख को ही राहुल करना चाहते थे घोषणा

अब जानकारी ये भी मिल रही है कि राहुल गांधी 23 तारीख को ही नतीजे आने पर शाम की प्रेस कांफ्रेंस में पद छोड़ने की घोषणा करना चाहते थे, लेकिन उनकी मां सोनिया गांधी (Sonia Gan) ने उन्हें ऐसा करने से रुकने को कहा। सोनिया ने उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC)की बैठक तक इंतजार करने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार इस बैठक में राहुल ने कहा था कि, वो पार्टी अध्यक्ष नहीं रहना चाहते। हार की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने नया अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर से चुनने की भी बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+