'राहुल गांधी भी शादी कर लें तो सही चलेंगे', प्रियंका के बेटे रेहान की सगाई के बाद ये सलाह देने वाला नेता कौन?
Sumit Godara gives advice to Rahul Gandhi Marriage: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रैहान वाड्रा ने अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सगाई का भव्य समारोह राजस्थान के रणथंभौर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान ही शिरकत करेंगे।
मीडिया सूत्रों ने बताया कि 25 वर्षीय रैहान ने मंगलवार को अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस सगाई की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में इस नए रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। भांजे रेहान की शादी तय होते ही 55 वर्षीय मामा राहुल गांधी की शादी की चिंता लोगों को सताने लगी हैं।
आलम ये है कि एक दिग्गज नेता ने तो खुलेआम कह दिया है कि राहुल गांधी को अब शादी कर लेनी चाहिए, वो शादी कर लेंगे तो सही चलने लगेंगे। सोशल मीडिया पर नेता का ये बयान जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबरों पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुमित गोदारा ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
"राहुल गांधी की शादी हो जाएगी तो वह सही चलने लगेंगे। अभी वह..."
अपने बयान में मंत्री सुमित गोदारा ने सलाह दी है कि अब रेहान के मामा, यानी राहुल गांधी को भी शादी कर लेनी चाहिए। गोदारा ने कटाक्ष करते हुए कहा, "राहुल गांधी की शादी हो जाएगी तो वह सही चलने लगेंगे। अभी वह सही नहीं चल रहे हैं। शादी के बाद सही चलने लगेंगे।"

कौन हैं राजस्थान के मंत्री सुमित गोदारा?
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रमुख नेता के तौर पर, वे बीकानेर जिले के लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
दिसंबर 2023 में उन्हें भजनलाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। उन्होंने इसी वर्ष के विधानसभा चुनाव में लूणकरनसर सीट से जीत दर्ज की थी। इससे पहले, वह 2018 में भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
वर्तमान में, मंत्री गोदारा राजस्थान में 'वन नेशन वन राशन कार्ड' योजना के सफल क्रियान्वयन और राज्य की खाद्य सुरक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
कितने पढ़ें-लिखें हैं सुमित गोदारा?
सुमित गोदारा का जन्म 11 दिसंबर 1973 को राजस्थान के मलासर (बीकानेर) में हुआ है। इन्होंने हैदराबाद की उस्मानिया विश्वविद्यालय से बी.ए. और कर्नाटक स्टेट ओपन यूर्निवसिटी से हेल्थ सर्विस मैनेजमेंट में एम.बी.ए. शामिल है।
कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा?
रेहान वाड्रा की शादी अवीवा बेग के साथ होने वाली है। रेहान और अवीवा दोनों ही पेशे से फोटोग्राफर हैं। रेहान और अवीवा बीते सात साल से एक-दूसरे के साथ हैं, और हाल ही में दोनों परिवारों ने विवाह का फैसला किया है। अवीवा बेग ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और संचार की पढ़ाई की है, और दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से ह्यूमैनिटीज में स्कूली शिक्षा पूरी की है। वह 'एटेलियर 11' की को-फाउंडर हैं, जो एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी पूरे भारत में विभिन्न एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ काम करती है। अवीवा की फोटोग्राफी रोजमर्रा की ज़िंदगी के खूबसूरत सीन्स को दिखाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications